Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

Greater Noida Accident: बस में आग लगने से 9 की मौत, एक्शन में CM योगी; घायलों के तुरंत इलाज का दिया निर्देश

September 24, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

सीएम योगी ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस में दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।

Hindi News /

भारत /

उत्तर प्रदेश न्यूज /

सीएम योगी ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस में दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है

2 min read

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बुधवार रात एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जहां चलती बस में आग लगने से 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं

सीएम योगी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर ट्वीट कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं पूरी तरह से शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है

CM योगी ने की घायलों के ठीक होने की कामना

उन्होंने आगे कहा कि प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें। और हादसे में घायल हुए सभी यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें

सीएम योगी ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

सीएमओ (CMO) के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों से बात की और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

स्लीपर बस बनी आग का गोला

बता दें कि बुधवार रात 12 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक स्लीपर AC बस में आग लग गई, जिसमें 9 यात्रियों की मौत हो गई है। बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार बताए जा रहे हैं। इस दौरान कई यात्रियों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *