Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

B-1 बॉम्बर की आवाज से चौंके शी जिनपिंग, बगल में खड़े ट्रंप मुस्कुराए; अमेरिका में चीनी राष्ट्रपति का अनोखा स्वागत

September 24, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

अमेरिका पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के स्वागत समारोह के दौरान एक हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान दो अमेरिकी B-1 बॉम्बर विमानों ने…

अमेरिका पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के स्वागत समारोह के दौरान एक हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान दो अमेरिकी B-1 बॉम्बर विमानों ने ठीक ऊपर से उड़ान भरी। विमानों की गड़गड़ाहट और तेज आवाज सुनकर जिनपिंग कुछ पल के लिए चौंक गए और अचानक पीछे मुड़कर आसमान की तरफ देखने लगे

अंतरराष्ट्रीय न्यूज

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अमेरिका की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा की शुरुआत एक ऐसी घटना से हुई, जिसकी चर्चा अब दुनियाभर में हो रही है। मैरीलैंड के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर जिनपिंग के उतरते ही कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया

आसमान में B-1 बॉम्बर और शी जिनपिंग का रिएक्शन

स्वागत समारोह के दौरान जब दोनों देशों के राष्ट्रगान बज रहे थे, तभी अमेरिकी वायुसेना के दो शक्तिशाली B-1 बॉम्बर विमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के ठीक ऊपर से गुजरे। विमानों की कान फोड़ देने वाली गूंज सुनकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अचानक चौंक गए और उन्होंने अपनी आंखें सिकोड़ लीं। इसके ठीक विपरीत, उनके बगल में खड़े अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बिल्कुल शांत दिखे और मुस्कुराते नजर आए। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

शाही अंदाज में रेड कार्पेट वेलकम

एक दशक से भी अधिक समय बाद हो रही इस वॉशिंगटन यात्रा पर ट्रंप ने जिनपिंग के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। 1962 के बाद जब जॉन एफ. कैनेडी ने ब्रिटिश पीएम हेरोल्ड मैकमिलन की अगवानी की थी यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद एयरपोर्ट जाकर किसी विदेशी नेता का स्वागत किया। 100 फीट लंबा रेड कार्पेट, 21-तोपों की सलामी और अमेरिकी सेना की ऑनर गार्ड के साथ दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया गया

पुतिन के दौरे की यादें हुईं ताजा

ट्रंप का यह अंदाज नया नहीं है। इससे पहले अगस्त 2025 में जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अमेरिका पहुंचे थे, तब भी ट्रंप ने ऐसा ही सैन्य शक्ति प्रदर्शन किया था

उस दौरान B-2 स्टेल्थ बॉम्बर और F-35 फाइटर जेट्स ने दोनों नेताओं के ऊपर से उड़ान भरी थी, जिसे देखकर पुतिन भी हैरान रह गए थे

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *