Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

हैदराबाद में फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई, 8 रेस्टोरेंट्स के FSSAI लाइसेंस किए सस्पेंड

September 25, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

देश में जगह-जगह फूड सेफ्टी और खान-पान में साफ-सफाई को लेकर कार्रवाई हो रही है. अब फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई की जद में हैदराबाद के कई रेस्टोरेंट आ गए हैं. यह…

देश में जगह-जगह फूड सेफ्टी और खान-पान में साफ-सफाई को लेकर कार्रवाई हो रही है. अब फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई की जद में हैदराबाद के कई रेस्टोरेंट आ गए हैं. यहां साफ-सफाई में गंभीर कमियां सामने आईं हैं. रेस्टोरेंट में कमियों को देखते हुए तेलंगाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी फॉर फूड एंड एसेंशियल ड्रग्स ने 8 जगहों के FSSAI लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं. उनको तुरंत बंद करने का आदेश दे दिया गया है

फूड सेफ्टी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की आठ टीमों ने गुरुवार को हैदाराबाद के मुख्य शहरी इलाकों में 15 जगहों का निरीक्षण किया है. अधिकारियों ने मिलावट के शक में खाने के 16 सैंपल लिए और कई आउटलेट्स पर कीड़े और मकोड़े, एक्सपायर्ड खाना, किचन में साफ-सफाई की कमी और गंदगी पाई गई

Hyderabad, Telangana: Telangana Standards Authority for Food and Essential drugs(TG SAFE) inspected 15 restaurants and food establishments uncovering severe hygiene violations, including cockroach and rodent infestations, fungal contamination, rotten vegetables and expired food.… pic.twitter.com/gVVncONPka

अधिकारी जब हैदराबाद इलाके के रायदुर्ग में पकवान ग्रैंड रेस्टोरेंट में पहुंचे, तब वहां उन्होंने 1,170 किलो एक्सपायर्ड चावल और 45 किलो नूडल्स मिले, जिन पर लेबलिंग में गड़बड़ी थी. रेस्टोरेंट में खराब अंडे, चूहों का आतंक और गंदी हालत में रेफ्रिजरेटर भी पाए गए. इसके अलावा, टीम ने ‘गर्ल फ्रेंड मंडी’, ‘ईट क्लब ब्रांड्स’ के ‘बॉक्स 8’ और ‘मोजो पिज्जा’ आउटलेट, ‘सीजन्स एक्सप्रेस’ और ‘यमी बी’ में भी छापेमारी की और सुधार के लिए इन्हें नोटिस भेजा जाएगा. इसके अलावा, पुप्पलगुडा स्थित ‘आसा नियो इंडियन किचन’ के खिलाफ भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. प्रस्ताव है कि अगर दोबारा गड़बड़ी मिलती है तो जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की जा सकती है. अधिकारियों ने साइबराबाद के ही गचीबोवली में ‘अरोमा मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट’ का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया है. यहां कॉकरोच और चूहों का भारी आतंक, कीड़ों से दूषित खाना, एक्सपायर्ड फूड प्रोडक्ट्स और परिसर में बिल्लियां मिलीं. इस होटल में जरूरी पेस्ट-कंट्रोल और फूड-हैंडलर के हेल्थ रिकॉर्ड भी नहीं रखे गए थे

अन्य जिन जगहों के FSSAI लाइसेंस सस्पेंड किए गए, उनमें सफिलगुडा में ‘आदित्य रेस्टोरेंट एंड बार’, बेगम बाजार में ‘वैष्णवी दर्शनी’, कोठापेट में ‘स्पाइसी हब’ (ग्रीन ट्रीट रेस्टोरेंट), हफीजपेट में ‘गोदावरी घुमाघुमालु’, गोपनपल्ली में ‘श्री कृष्णा फैमिली ढाबा प्योर वेज’ और कोंडापुर में ‘श्री साई मेस’ (जो ‘बाबाई होटल’ की एक यूनिट है) शामिल हैं

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *