SIR Row: देश भर में SIR को लेकर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच, कांग्रेस ने शुक्रवार को देश भर में विरोध प्रदर्शन किया. शुक्रवार सुबह से चंडीगढ़, लखनऊ, देहरादून,…
SIR Row: देश भर में SIR को लेकर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच, कांग्रेस ने शुक्रवार को देश भर में विरोध प्रदर्शन किया. शुक्रवार सुबह से चंडीगढ़, लखनऊ, देहरादून, पटना आदि शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हुए हैं. सभी प्रदर्शनकारियों की मांग एक ही है- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें. दिल्ली में भी चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी कांग्रेस विधायकों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायक निजामुद्दीन भट, इरफान हाफिज लोन और इफ्तिखार अहमद ने प्रदर्शन किया. उन्होंने वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ जैसे नारे लगाए
#WATCH | Jammu | Congress leaders and party workers protest, demanding the resignation of Chief Election Commissioner (CEC) Gyanesh Kumar. Congress MP Dr. Syed Nasir Hussain, among others detained by police during the protest pic.twitter.com/FrNNovoqA6
चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जम्मू में भारी पुलिस बल तैनात किया गया
इसके अलावा, उप्र की राजधानी लखनऊ और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा उनकी गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कांग्रेस कार्यकर्ता 25 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च निकालेंगे
#WATCH | Bihar | Police use water cannon to disperse Congress workers protesting against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar, in Patna pic.twitter.com/mncZmiOWlE
दरअसल, 23 सितंबर को द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया कि दो चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में SIR को लेकर कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की है, जिसमें 4 आपत्तियां एक ही दिन की थीं. हालांकि, चुनाव आयोग ने इमनन दावों पर सफाई पेश करते हुए कहा कि यह आपत्तियां सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं. एसआईआर सहित सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से ही लिए गए हैं
#WATCH | Delhi | Members of Indian Youth Congress protest against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar pic.twitter.com/xIPn1B7gE4
एक दिन पहले कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें राहुल ने कहा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश ने वोट चोरी की है. वे देशद्रोही हैं. उनकी नियुक्ति का मैंने विरोध किया था लेकिन फिर भी सरकार ने मेरी बात नहीं सुनी. संभावना है कि एक बार फिर से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह छह महीने के अंदर दूसरी बार होगा. इससे पहले अप्रैल में महाभियोग प्रस्ताव लाया गया था, जो लोकसभा में खारिज हो गया था
div
Source: NewsNation TV







