Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी बड़ी खबर आचार संहिता के बीच रेप में दोस्त की मदद करने वाला गिरफ्तार:लखनऊ में कमरा बाहर से बंद करके दिया था पहरा, नाबालिग के साथ हुआ था दुष्कर्म ?

By admin · May 16, 2024 · 1 min read

लखनऊ पुलिस ने नाबालिग से रेप में सहयोग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना जनवरी 2024 की है। आरोप है कि नाबालिग लड़की के दोस्त ने उसे शादी का झांसा दिया, बहला-फुसलाकर रेप किया। इसमें सहयोग करने वाले आरोपी को मड़ियांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोप पहले ही पकड़ा जा चुका है।

इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि 2 जनवरी को नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया था। पीड़िता के पिता ने बताया था कि अन्ना मार्केट केशवनगर में रहने वाले इरशाद पुत्र इस्लाम ने उसकी बेटी का रेप किया है। आरोपी के दोस्त सौत उर्फ सउद अहमद पुत्र अब्दुल अहद ने भी मदद की थी।

आरोप है कि, रेप के वक्त सौत बाहर से कमरा बंद करके पहरा दे रहा था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य आरोपी इरशाद को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, रेप में मदद करने वाला आरोपी सौत फरार हो गया था। इसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी।

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली, रेप आरोप में फरार सौत नौबस्ता मोड़ के पास खड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भागने लगा। जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी को पॉक्सो एक्ट में कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।

और खबरें