Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

एक आतंकवादी देश मुझसे…’, PAK पत्रकार को विदेश मंत्री का करारा जवाब

September 25, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

S. Jaishankar To Pakistani Reporter: संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आतंकवाद से जुड़े सवाल पर पाकिस्तानी जर्नलिस्ट को करारा जवा…

‘एक आतंकवादी देश मुझसे सवाल पूछ रहा…’, UNGA में विदेश मंत्री जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार को दिखाया आईना तो बंध गई घिग्घी

S. Jaishankar To Pakistani Reporter: संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आतंकवाद से जुड़े सवाल पर पाकिस्तानी जर्नलिस्ट को करारा जवाब दिया और उसे ‘आतंकवादी देश’ बताया

अंतरराष्ट्रीय न्यूज

S. Jaishankar To Pakistani Reporter: शुक्रवार, (25 सितंबर) को भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आतंकवाद के बारे में सवाल पूछने वाले एक पाकिस्तानी पत्रकार की धज्जियां उड़ा दी। UN हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने आतंकवाद से जुड़ा सवाल पूछा, जिसके जवाब में एस. जयशंकर ने कहा ‘एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है। हद है।’ वहीं, इस तीखे जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी रहा है

‘एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा’-एस. जयशंकर

दरअसल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेयसोलो न्यंती UN हेडक्वार्टर में ‘शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा पर ‘ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स’ के बारे में प्रेस को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने आतंकवाद से जुड़ा ‘सवाल’ पूछकर उन्हें परेशान करने की कोशिश की। पाकिस्तानी पत्रकार की इस हरकत पर जयशंकर ने सख्ती से जवाब देते हुए कहा, “एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है। हद है।”

आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

भारत ने लगातार पाकिस्तान से बॉर्डर पार आतंकवाद के खिलाफ “भरोसेमंद कार्रवाई” करने को कहा है । भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसमें 26 आम लोग मारे गए थे

भारत ने आतंकवादियों को फाइनेंशियल मदद रोकने में पाकिस्तान की कमियों को भी लगातार सामने लाया है, जिससे उसके इलाके से चल रहे आतंकवादी नेटवर्क की लगातार इंटरनेशनल जांच हो रही है। पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में तीन बार रखा गया, जिसमें आखिरी बार जून 2018 से अक्टूबर 2022 तक रखा गया था। इस बीच भारत ने हमेशा की तरह आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ आगे बढ़ रहा है

शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ‘शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा और संरक्षा पर ‘ग्रुप ऑफ़ फ्रेंड्स’ की उद्घाटन बैठक में समुद्री व्यापार में बाधा डालने वाले और बेगुनाह लोगों की जान लेने वाले के खिलाफ भारत का पक्ष रखा

विदेश मंत्री ने कहा ‘दो दिन पहले, एंटीगुआ और बारबुडा के झंडे वाले एक बल्क कैरियर, MV केप दाओ पर ओमान की खाड़ी में हमला हुआ और एक भारतीय नाविक की जान चली गई। उससे दस दिन पहले, पनामा के झंडे वाले एक ऑयल टैंकर, एल गैया पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुज़रते समय हमला हुआ और उस घटना के बाद एक भारतीय क्रू मेंबर लापता हो गया

अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट होना होगा

UN मंच से अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होने की वकालत करते हुए जयशंकर ने कहा समुद्री व्यापार में बाधा डालने वाले और बेगुनाह लोगों की जान लेने वाले ये काम बिल्कुल भी जायज नहीं ठहराए जा सकते। अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होने और ऐसे हमलों को रोकने का आग्रह करने के लिए आए हैं

ये भी पढ़ें: ‘दुनिया के देश एक साथ आएं और नाविकों पर हो रहे हमले रोकें’, विदेश मंत्री जयशंकर की दो टूक, समुद्र में जहाजों पर हमले का मुद्दा UNGA में गूंजा

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *