Skip to content
October 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

Jharkhand News: गिरिडीह में सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, बदहाली देख सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

September 25, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले से एक बार फिर ऐसी हृदयविदारक तस्वीर सामने आई है, जो विकास के तमाम बड़े दावों को कटघरे में खड़ा करती है. देश में चांद और…

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले से एक बार फिर ऐसी हृदयविदारक तस्वीर सामने आई है, जो विकास के तमाम बड़े दावों को कटघरे में खड़ा करती है. देश में चांद और मंगल तक पहुंचने की बातें हो रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज भी गांव के बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए चारपाई यानी खाट का सहारा लेना पड़ रहा है

ताजा मामला गिरिडीह के बरमसिया इलाके का है, जहां एक बीमार शख्स की हालत अचानक बिगड़ गई. परिजनों ने तुरंत सरकारी 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया. एंबुलेंस सेवा की गाड़ी आई भी, मगर गांव तक पहुंचने का रास्ता इतना बदहाल और कच्चा था कि वाहन गांव के भीतर कदम तक नहीं रख सका. इसके बाद शुरू हुआ लाचार ग्रामीणों का वह संघर्ष, जो सीधे तौर पर प्रशासनिक व्यवस्था की नाकामी को बयां करता है

गांव तक सड़क नहीं होने की वजह से जब एंबुलेंस बीच रास्ते में ही रुक गई, तो मरीज के परिजनों और ग्रामीणों के सामने समय पर अस्पताल पहुंचने की बड़ी चुनौती आ खड़ी हुई. मरीज की हालत लगातार गिर रही थी और हर बीतता पल उसकी जिंदगी के लिए बेहद अहम था. ऐसी आपात स्थिति में गांव वालों ने बिना वक्त गंवाए एक खाट निकाली. उस पर बीमार व्यक्ति को लिटाया गया और चार युवकों ने खाट को अपने कंधों पर उठा लिया

इसके बाद ग्रामीण पथरीले और उबड़ खाबड़ रास्ते पर तेजी से दौड़ पड़े ताकि समय रहते पक्की सड़क तक पहुंचा जा सके. कई किलोमीटर का यह कठिन फासला तय करने के बाद मरीज को मुख्य मार्ग पर खड़ी एंबुलेंस तक पहुंचाया गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा सका. ग्रामीणों के चेहरे पर डर, बेबसी और गुस्सा साफ दिखाई दे रहा था

राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से आए दिन यह दावे किए जाते हैं कि राज्य के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं. दूरदराज के इलाकों में नई-नई सुविधाएं शुरू करने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के बड़े-बड़े वादे मंचों से किए जाते हैं. लेकिन गिरिडीह की यह घटना साफ बताती है कि ये तमाम बातें सिर्फ भाषणों और सरकारी फाइलों तक ही सिमट कर रह गई हैं

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *