Skip to content
October 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की जोरदार भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

September 25, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद से भीषण सड़क हादसे की खबर आई है, जहां ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में छह लोगों के मारे जाने की खबर है और आधे दर्जन से…

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद से भीषण सड़क हादसे की खबर आई है, जहां ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में छह लोगों के मारे जाने की खबर है और आधे दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं

भारत

Chhattisgarh Road Accident: छतीसगढ़ के बालोद जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे-30 के मरकाटोला घाट से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है, जहां भारी बारिश के बीच शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मारे जाने की खबर है, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर आसपास में चीख-पुकार मच गई

पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ के मरकटोला घाट के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर अभिषेक सिन्हा ने कहा ‘घायलों की हालत खराब है, इस बात की बहुत ज़्यादा संभावना है कि हमें उन्हें रायपुर रेफर करना पड़े

ट्रक ने पिकअप वैन को मारी टक्कर

मरकटोला घाट हुए इस भीषण सड़क हादसे के बाद बालोद CSP माया शर्मा ने कहा ‘“यह घटना मरकटोला घाट पर हुई, जहां धान ले जा रहे एक ट्रक की टक्कर एक पिकअप गाड़ी से हो गई। इसमें छह लोगों की मौत हो गई, और सात अन्य घायल हो गए।’ बताया गया है कि गाड़ी में कुल 14 यात्री थे। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ी को ट्रक ने घसीटते हुए जोरदार टक्कर मार दी। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार है

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई

इस भीषण घटना के धमतरी के मेयर रामू रोहरा ने कहा ‘जब मैन जिला अस्पताल पहुंचा कुछ बॉडीज़ पहले ही लाकर उन्हें मरा हुआ घोषित कर दिया गया था। यहाँ चार लोगों की मौत हो गई है, और दो और मौतें वहीं हुईं, इसलिए उनकी बॉडीज़ भी रास्ते में हैं। हमें छह मौतों की जानकारी है। डॉक्टरों के रेफ़र करने के बाद, एम्बुलेंस रायपुर के लिए निकल चुकी हैं; दो मरीज़ निकल चुके हैं, और हम बाकियों को भी भेजने का इंतज़ाम कर रहे हैं। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई

जांच में जुटी पुलिस

भारी बारिश के कारण मरकाटोला घाट इस भयानक हादसे के बाद सड़क की स्थिति और यातायात दोनों प्रभावित रहे। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है। बालोद CSP माया शर्मा ने कहा ‘इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई, और सात अन्य घायल हो गए। घायलों को रायपुर रेफर किया जा रहा है। उन्हें पहले इलाज के लिए धमतरी के ज़िला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी चोटें गंभीर होने के कारण, अब उन्हें रायपुर रेफर किया जा रहा है

ये भी पढ़ें: ‘CM पर दर्ज हो पॉक्सो एक्ट, वरना जाएंगे कोर्ट’, जमुई कांड पर तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को घेरा, पीड़ित की पहचान उजागर करने का लगाया आरोप

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *