Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

Bhadrapad Purnima 2026: आज भाद्रपद पूर्णिमा की रात जरूर करें ये 3 अचूक उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा!

September 26, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Bhadrapada Purnima 2026 Night Upay: आज यानी 26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा मनाई जा रही है. सनातन धर्म में भाद्रपद का महीना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. इस दिन भगव…

Bhadrapada Purnima 2026 Night Upay: आज यानी 26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा मनाई जा रही है. सनातन धर्म में भाद्रपद का महीना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. साथ ही में आज रात चंद्रमा दर्शन किए जाते हैं. हर वर्ष भाद्रपद माह की पूर्णिमा से श्राद्ध पक्ष का भी प्रारंभ होता है. बता दें कि पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 25 सितंबर 2026 को रात 11 बजकर 6 मिनट से पूर्णिमा शुरू होगी और इसका समापन 26 सितंबर को रात 10:18 मिनट पर हो रहा है

भाद्रपद पूर्णिमा के मौके पर आज के दिन पूजा, प्रार्थना करना और दान देने का भी विशेष महत्व होता है. इस दौरान भक्त विष्णु भगवान की पूजा करते हैं. उनसे परिवार की शांति और सुख की कामना करते हैं. इसके अलावा, चंद्र देव से भी संबोधन करना चाहिए. इस दिन अगर हम कुछ शुभ काम करते हैं, तो उससे जीवन की नकारात्मकताएं दूर होती हैं

धार्मिक मान्यता है कि भाद्रपद माह की पूर्णिमा के मौके पर चंद्रमा के दर्शन करने से जीवन में नकारात्मकता से छुटकारा मिलने के साथ-साथ भगवान की कृपा भी मिलती है. आज के चंद्रमा के दिन का चांद पूरे साल का सबसे महत्वपूर्ण चांद माना जाता है. हिंदू धर्म में इस बात का वर्णन मिलता है कि इस पूर्णिमा के चंद्रमा को ही राजा परीक्षित ने देखा था. इससे उन्हें श्राप मिला था कि अगले 60 दिनों में उनकी मृत्यु हो जाएगी

इसके बाद फिर इस श्राप से बचने के लिए महाराज परीक्षित ने इसी दिन पर श्रीमद भागवतम का आश्रय लिया. कहा जाता है कि, भाद्रपद पूर्णिमा के मौके पर तीन कार्य करने से भगवान विष्णु क मन और मस्तिष्क से व्यक्ति को सकारात्मक बना देते हैं

भाद्रपद पूर्णिमा पर आज के दिन चंद्रमा दर्शन करने से व्यक्ति को नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति मिलती है. इस मौके पर चंद्रमा का प्रकाश चरम पर होता है. इसका सकारात्मक प्रभाव काफी बढ़ जाता है. इसलिए, पूर्णिमा की रात को चंद्रमा को अर्घ्य भी देना चाहिए. चंद्र दर्शन के बाद साफ पानी, दूध और फूल से चंद्रदेव का स्मरण करें. इसके बाद भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए परिवार की सुख, शांति की कामना करते हैं. इसके अलावा, पूर्णिमा की चांदनी रात में कुछ समय के लिए बैठना चाहिए

हिंदू धर्म में दान का अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. शास्त्रों में दान का मूल्य राशि देना नहीं बल्कि उसे पीछे छिपी हुई भावना से तय किया जाता है. इसलिए, पूर्णिमा के मौके पर जरूरतमंद लोगों की मदद जरूर करनी चाहिए. भाद्रपद पूर्णिमा पर अपनी श्रद्धा से जितना हो सके उतना अन्न दान जरूर करें. ऐसा करने से आपको जीवन में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है

भगवान सत्यनारायण को हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है. भगवान विष्णु के सत्य अवतार के रूप में उनकी पूजा होती है. आज के दिन उनकी पूजा करनी चाहिए और सत्यनारायण की कथा का पाठ भी अवश्य करना चाहिए. पौराणिक कथाओं के अनुसार, विष्णु जी को भाद्रपद का महीना अत्यंत प्रिय होता है और इस महीने में आने वाली पूर्णिमा पर सत्यनारायण की पूजा करें. घर में सुख-समृद्धि बनी रहने के साथ जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति होती है

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *