Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
khel

‘अर्बन माइंडसेट’ टी-शर्ट पर कमेंट से शुरू हुआ विवाद, DU छात्रा ने कार सवार युवकों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

September 26, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Mukherjee Nagar Harassment: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला सामने आया है. छात्रा का…

Mukherjee Nagar Harassment: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला सामने आया है. छात्रा का आरोप है कि कार सवार कुछ युवकों ने उस पर अश्लील टिप्पणी की. जब उसने और उसकी सहेली ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर उन्हें धमकी देने का भी आरोप है

छात्रा के मुताबिक, वह रात करीब साढ़े 9 बजे अपनी सहेली के साथ हकीकत पार्क मोड़ से ओल्ड गुप्ता चौक की तरफ जा रही थी. इसी दौरान एक एसयूवी कार में सवार युवकों ने उनकी ओर ध्यान दिया. छात्रा ने बताया कि उसने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर ‘अर्बन माइंडसेट’ लिखा हुआ था. आरोप है कि कार में बैठे एक युवक ने पहले उसकी टी-शर्ट को लेकर टिप्पणी की और इसके बाद बातचीत का लहजा आपत्तिजनक हो गया. छात्रा और उसकी सहेली ने युवकों की बातों का विरोध करते हुए उन्हें ऐसा व्यवहार न करने के लिए कहा

छात्रा के मुताबिक विरोध करने के बाद कार सवार युवक और ज्यादा आक्रामक हो गए और दोनों युवतियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे. छात्रा ने आरोपियों को पुलिस में शिकायत करने और उनकी कार की फोटो लेने की बात कही. इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें देख लेने की धमकी दी. स्थिति बिगड़ती देख दोनों युवतियां वहां से आगे बढ़ने लगीं. आरोप है कि कार सवार युवकों ने इसके बाद उनका पीछा करना शुरू कर दिया

पीड़िता के मुताबिक, कुछ दूरी पर एक चौराहे के पास आरोपियों ने अपनी कार युवतियों के सामने रोक दी. आरोप है कि कार में बैठे युवकों ने शीशे नीचे किए और फिर से गाली-गलौज शुरू कर दी. छात्रा ने बताया कि इस दौरान वह और उसकी सहेली काफी डर गई थीं. इसके बावजूद उसने मोबाइल फोन निकालकर घटना को रिकॉर्ड करने की कोशिश की

छात्रा के अनुसार, जैसे ही उसने मोबाइल का कैमरा आरोपियों की तरफ किया, कार सवार युवक वहां से तेजी से निकल गए. घटना के बाद छात्रा ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल सामने आए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. मामले में पुलिस की जांच, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *