Asian Games 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार शुरुआत जारी रखते हुए जापान को 2-0 से हरा दिया. शनिवार (26 सितंबर) को खेले गए इस मुकाबले…
Asian Games 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार शुरुआत जारी रखते हुए जापान को 2-0 से हरा दिया. शनिवार (26 सितंबर) को खेले गए इस मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारत ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. यह ग्रुप-ए में भारत की लगातार चौथी जीत है. चार मैचों में 12 अंक हासिल करके टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है. हालांकि, भारत ने मुकाबला जीत लिया, लेकिन टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. भारतीय खिलाड़ियों ने कई अच्छे मौके गंवाए. कुछ पेनल्टी कॉर्नर में भी टीम बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी. ऐसे में सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों से पहले भारत को अपनी कमियों पर काम करना होगा
भारत ने जापान के खिलाफ शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया. पहले क्वार्टर के आखिरी मिनट में अभिषेक ने गोल करके भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई. इसके बाद दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन कोई और गोल नहीं हो सका. हाफ टाइम तक भारत 1-0 से आगे था. तीसरे क्वार्टर में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 40वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया. इस गोल के साथ भारत की बढ़त 2-0 हो गई. इसके बाद चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हुआ और भारत ने मुकाबला 2-0 से अपने नाम कर लिया
The Indian Men’s Team sealed a 2-0 win over Japan to march into the Semi-Finals of Asian Games 2026! 🏑💪Relive the intensity, celebrations and all the action from another winning outing. 📸🇮🇳#HockeyIndia #IndiaKaGame #AsianGames2026 #AichiNagoya2026 pic.twitter.com/MtsHuZ3qAB
जापान को मुकाबले में गोल करने के कई मौके मिले. हालांकि, भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा और मोहित एच.एस. ने शानदार बचाव करते हुए जापान के कई खतरनाक शॉट रोके. दोनों की बेहतरीन गोलकीपिंग के कारण भारत ने क्लीन शीट बरकरार रखी. जापान ने भारतीय पेनल्टी कॉर्नर का भी अच्छी तरह बचाव किया. जापानी खिलाड़ियों ने भारत के ड्रैगफ्लिकर्स को लंबे समय तक गोल करने से रोके रखा. हालांकि, तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम की बढ़त मजबूत कर दी
VICTORY ON THE TURF! 🇮🇳🏑🔥Asian Games 2026 | HockeyMen’s Pool A – Match 4The Indian Men’s Hockey Team (TOPS Core Group) defeated host team Japan 2–0 in a composed display of control and finishing.15’ Abhishek (FG)40’ Harmanpreet Singh (PC)Next Match: 28 September |… pic.twitter.com/SG3AHuSD7V
एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. टीम ने अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के खिलाफ 13-1 की बड़ी जीत से की थी. इसके बाद भारत ने श्रीलंका को 16-1 से हराया. तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण कोरिया को 8-2 से मात दी. अब जापान को 2-0 से हराकर भारत ने लगातार चौथी जीत दर्ज की है. चार मैचों में 12 अंकों के साथ भारत ग्रुप-ए में शीर्ष पर है. हालांकि, आगे के मुकाबले ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. सेमीफाइनल और फाइनल में भारत को अपने मौकों को गोल में बदलने और पेनल्टी कॉर्नर का बेहतर इस्तेमाल करने की जरूरत होगी
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में अब तक चार बार गोल्ड मेडल जीता है. भारत ने 1966, 1998, 2014 और 2023 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था. इसके अलावा टीम ने कई बार सिल्वर मेडल भी जीता है. आपको बता दें कि एशियन गेम्स में पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा आठ बार पुरुष हॉकी का गोल्ड मेडल जीता है. पाकिस्तान ने 1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990 और 2010 में खिताब जीता. दक्षिण कोरिया भी चार बार गोल्ड जीत चुका है. अब भारत की नजर एक बार फिर स्वर्ण पदक पर है
div
Source: NewsNation TV







