Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
khel

टीम इंडिया को बड़ा झटका, नई चोट के कारण इंडिया ‘ए’ सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, न्यूजीलैंड दौरे पर भी सस्पेंस

September 26, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Hardik Pandya: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की उम्मीदों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. आईपीएल 2026 के बाद से ही…

Hardik Pandya: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की उम्मीदों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. आईपीएल 2026 के बाद से ही क्रिकेट से दूर चल रहे पांड्या बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में लगातार रिहैब से गुजर रहे थे. उन्हें फिटनेस क्लीयरेंस के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ 6 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, फिटनेस टेस्ट के दौरान उनकी दाहिनी पिंडली का पुराना दर्द फिर से उभर आया, जिसके बाद स्कैन रिपोर्ट में नई चोट की पुष्टि हुई है. डॉक्टरों ने उन्हें आगामी कुछ हफ्तों के लिए पूरी तरह से आराम की सलाह दी है

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या पिछले कई महीनों से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ा अभ्यास कर रहे थे. 19 सितंबर को आयोजित दूसरे फिटनेस टेस्ट के दौरान गेंदबाजी करते समय उनके पैर (पिंडली) में तेज दर्द महसूस हुआ

BCCI के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी PTI को बताया, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हार्दिक की ताजा स्कैन रिपोर्टों से उनकी दाहिनी पिंडली में चोट का पता चला है. उन्हें शुरुआती दो हफ्तों के लिए बेड रेस्ट और पूरी तरह आराम की सलाह दी गई है. बीसीसीआई के मेडिकल पैनल के प्रमुख डॉ. दिनशॉ पारदीवाला अपनी विदेश यात्रा (जापान) से लौटने के बाद पांड्या की स्थिति की समीक्षा करेंगे, जिसके बाद ही उनके नए रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम पर फैसला लिया जाएगा

UPDATE ⚠️Hardik Pandya has been ruled out of India A’s upcoming One-Day series against Australia A due to a new shin injury He is also doubtful for India’s tour to New Zealand pic.twitter.com/clG6AGLwwU

इंडिया ‘ए’ और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के बीच होने वाली सीरीज दरअसल हार्दिक पंड्या के लिए एक लिटमस टेस्ट की तरह थी. चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट यह देखना चाहते थे कि क्या हार्दिक वनडे क्रिकेट के लिहाज से बिना किसी दर्द के पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करने में सक्षम हैं या नहीं. लेकिन इस टेस्ट में शामिल होने से पहले ही चोटिल होने और चोट के गंभीर रूप लेने के कारण, अब 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले भारत के न्यूजीलैंड दौरे में भी उनका खेलना नामुमकिन माना जा रहा है

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में स्पष्ट किया था कि अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 के रोडमैप के लिए हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह टीम के सबसे अहम स्तंभ हैं. गंभीर ने जोर देकर कहा था कि वर्ल्ड कप जैसी बड़ी प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों का ‘गेम टाइम’ बेहद जरूरी है और किसी भी खिलाड़ी को बिना पूरी तैयारी या कम मैच खेले टीम में शामिल नहीं किया जा सकता. हार्दिक के दोबारा चोटिल होने से गंभीर की रणनीतियों और टीम कॉम्बिनेशन को तगड़ा नुकसान पहुंचा है

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *