Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
khel

यूपी ट्रेड शो: आगरा के ताज हैंडीक्राफ्ट स्टॉल पर दिखा हाथ का हुनर, ज्वेल कारपेट बनाने में लगते हैं डेढ़ महीने

September 26, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में उत्तर प्रदेश की आधुनिक औद्योगिक ताकत के साथ प्रदेश की सदियों पुरानी ह…

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में उत्तर प्रदेश की आधुनिक औद्योगिक ताकत के साथ प्रदेश की सदियों पुरानी हस्तकला और कारीगरों का हुनर भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.ट्रेड शो में अलग-अलग जिलों से पहुंचे उत्पादों के बीच आगरा के ताज हैंडीक्राफ्ट का स्टॉल भी खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां हाथों से तैयार किए गए ऐसे उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं, जिन्हें तैयार करने में कारीगरों को कई सप्ताह तक लगातार मेहनत करनी पड़ती है

आगरा के ताज हैंडीक्राफ्ट से जुड़े रेहान अहमद ने बताया कि उनके यहां हाथ से काम करने की यह कला पीढ़ियों से चली आ रही है. परिवार के कारीगर पारंपरिक तकनीक के जरिए विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प उत्पाद तैयार करते हैं. एक खास पीस को तैयार करने में आमतौर पर दो कारीगर लगातार काम करते हैं. उत्पाद की डिजाइन और बारीकी के आधार पर इसे तैयार होने में करीब एक से डेढ़ महीने तक का समय लग सकता है

रेहान अहमद के मुताबिक, इस पारंपरिक हस्तकला में नक्शी, टपका और कोरा जैसे मटेरियल और तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है. ट्रेड शो में प्रदर्शित किए गए खास उत्पाद में तांबे का इस्तेमाल किया गया है. तैयार किए गए तांबे के उत्पाद के ऊपर सोने का पानी चढ़ाया जाता है. इसके बाद उत्पाद को एक खास चमक और आकर्षक रूप मिलता है. दूर से देखने पर इसकी फिनिशिंग और डिजाइन लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है. स्टॉल पर प्रदर्शित प्रमुख उत्पादों में ज्वेल कारपेट भी शामिल है. नाम के अनुरूप यह सामान्य कारपेट से अलग डिजाइन और बारीक कारीगरी वाला उत्पाद है

रेहान ने बताया कि ज्वेल कारपेट का इस्तेमाल दो कारपेट को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता है. इसकी बारीक डिजाइन तैयार करने में कारीगरों को काफी समय और धैर्य की जरूरत होती है. कारीगरों की मेहनत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक मीटर का ज्वेल कारपेट पीस तैयार करने में भी दो कारीगरों को लंबे समय तक काम करना पड़ता है. इसमें डिजाइन की बारीकियों के साथ-साथ फिनिशिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है. हाथ से किए जाने वाले काम के कारण हर पीस में कारीगर की मेहनत और उसकी अलग पहचान नजर आती है

रेहान अहमद का कहना है कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो जैसे बड़े मंच पर आगरा की पारंपरिक हस्तकला को प्रदर्शित करने से स्थानीय कारीगरों को नए खरीदारों और नए बाजारों तक पहुंच बनाने का अवसर मिलता है. इससे न केवल पुराने हुनर को पहचान मिलती है, बल्कि नई पीढ़ी को भी पारंपरिक कला से जोड़ने में मदद मिल सकती है

ट्रेड शो में इस बार हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट और टेक्सटाइल को भी प्रमुख फोकस सेक्टर में शामिल किया गया है. ऐसे में आगरा के ताज हैंडीक्राफ्ट का स्टॉल यह दिखा रहा है कि उत्तर प्रदेश की पहचान केवल आधुनिक उद्योग और बड़े निवेश तक सीमित नहीं है. प्रदेश के अलग-अलग शहरों और जिलों में पीढ़ियों से चले आ रहे कारीगरों का हुनर भी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है. ट्रेड शो में इन उत्पादों को देश-विदेश के खरीदारों के सामने पेश किए जाने से पारंपरिक हस्तकला को नए बाजार मिलने की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *