Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

Aaj Ka Rashifal 27 September 2026: पितृपक्ष के पहले दिन बन रहे खास योग, मेष, वृष और मिथुन समेत 12 राशियों का जानें हाल, पढ़ें आज का राशिफल

September 27, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 27 September 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज से पितृ पक्ष की श…

Aaj Ka Rashifal 27 September 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज से पितृ पक्ष की शुरुआत हो गई है और श्रद्धालु पूर्वजों का श्राद्ध भी किया जाता है. ज्योतिषीय दृष्टि से आज सभी 12 राशि के जातकों को लाभ और नए अवसर प्राप्त होने वाला है. रविवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों का दिव्य संयोग बन रहा है. आज योगों की बात करें तो वृद्धि योग सुबह 11 बजकर 17 मिनट तक रहेगा और फिर ध्रुव योग शुरू होगा. आज उत्तर भाद्रपद नक्षत्र है और फिर रेवती नक्षत्र शुरू होगा. पढ़ें आज का राशिफल विस्तार से

1.मेष राशि

मेष राशि के लोग आज नई आर्थिक नीति बनाएंगे और इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा. आज इनकी इच्छाओं के पूर्ण होने का समय है. आज आपको चतुर्दिक लाभ होगा और धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज आप लोगों को नए व्यापार का योग बन रहा है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है

सावधानी- अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करेंउपाय- सूर्य देव को अर्घ्य देंशुभ अंक- 5लक रंग- लाललक मीटर- 8

2.वृषभ राशि

आज वृषभ राशि के लोगों का पुराना रोग उभर सकता है. आज कर्ज लेना पड़ सकता है और क्रोध करने से बचें. नौकरी और व्यापार को लेकर दिक्कत आ सकती है. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. यात्रा और तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा

सावधानी- नकारात्मक विचारों से दूर रहेंउपाय- ऊं सोम सोमाय नम: का जप करेंशुभ अंक- 2शुभ रंग- सफेदलक मीटर- 7

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन रुका हुआ धन प्राप्त होगा. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में नया मेहमान आ सकता है. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा और व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. आज घर और बाहर से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. आज के दिन सुख के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है

सावधानी- खर्च पर नियंत्रण रखेंउपाय- हरा चारा गौशाला में दान करेंशुभ अंक- 3शुभ रंग- हरालक मीटर- 8

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें और बेवजह विवाद हो सकता है. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और बड़ी सफलता मिलने का योग है. छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आज भवन और वाहन खरीदने का योग है

सावधानी- कार्यों में लापरवाही न बरतेंउपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करेंशुभ अंक- 2शुभ रंग- नीलालक मीटर- 7

5.सिंह राशि

आज सिंह राशि के लोगों को भूमि, भवन और वाहन सुख मिलेगा. संतान का सुख प्राप्त होगा और नए व्यापार, व्यवसाय से लाभ मिलेगा. आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज इन्हें विदेश से लाभ मिल सकता है और नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है

सावधानी- आलस्य का परित्याग करेंउपाय- गाय को रोटी-गुड़ खिलाएंशुभ अंक- 5शुभ रंग- केसरियालक मीटर- 6

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा. आज के दिन सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है. आज जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज संतान सुख मिल सकता है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है

सावधानी- ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करेंउपाय- गणेश जी की आराधना करेंशुभ अंक- 6शुभ रंग- हरालक मीटर- 8

7.तुला राशि

तुला राशि के लोगों को आज के दिन मान सम्मान में वृद्धि होगी. आज रोजगार से लाभ मिलेगा और आयात निर्यात का योग बन रहा है. आज नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. आज के दिन इनके परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी. आज नई नौकरी मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. विदेश यात्रा कर सकते हैं

सावधानी- विवादों से बचेंउपाय- भगवान शिव की आराधना करेंशुभ अंक- 2शुभ रंग- हरालक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि

चारों तरफ से धन लाभ होगापरिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगाभाई बहन का सुख प्राप्त होगानए कार्य संपन्न होंगेखिलाड़ियों के लिए उत्तम समयविदेश यात्रा हो सकती है

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखेंउपाय- हनुमान जी की पूजा करेंलाल वस्त्र का दान करेंशुभ अंक- 6शुभ रंग- केसरियालक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज के दिन इन्हें संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा और देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज इन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए. सरकारी नौकरी मिलने का योग बन रहा है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं और समय आपके अनुकूल चल रहा है

सावधानी- सेहत का ख्याल रखेंउपाय- पीली वस्तु का दान करेंशुभ अंक- 8शुभ रंग- पीलालक मीटर- 8

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन अपने गुस्से में निर्णय लेने से बचें. नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे और शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज के दिन जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज के दिन रोग और शत्रु परास्त होंगे

सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचेंउपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएंशुभ अंक- 8शुभ रंग- हरालक मीटर- 7

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन अध्ययन में मन लगेगा. धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज के दिन आपके काम होने से प्रसन्नता रहेगी और मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा

सावधानी- अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करेंउपाय- हनुमान जी की पूजा करेंशुभ अंक- 7शुभ रंग- हरालक मीटर- 7

12.मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज के दिन अपनी आय में वृद्धि होगी. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है और मेहनत से आर्थिक लाभ होगा. सरकार से लाभ का योग बन रहा है और आय के नए स्रोत बनेंगे

सावधानी – भावुकता में न आएंउपाय- ऊं श्री गुरवे नमः मंत्र का जप करेंशुभ अंक- 9शुभ रंग- हल्दीलक मीटर- 8

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *