Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

गोरखपुर में जलभराव को लेकर BJP पार्षद ने रवि किशन को रगड़ दिया- VIDEO

September 27, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

विश्वजीत त्रिपाठी का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में बीजेपी पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने रवि किशन को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

‘आप BSP ज्वाइन कर लिए क्या सांसद जी?’, गोरखपुर में जलभराव को लेकर BJP पार्षद ने रवि किशन को रगड़ दिया, VIDEO हो रहा वायरल

विश्वजीत त्रिपाठी का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में बीजेपी पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने रवि किशन को जमकर खरी-खोटी सुनाई

भारत

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शनिवार दोपहर बारिश ने शहर की चाल बदल दी। तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश अचानक तेज हुई तो कई इलाकों में पानी भर गया। सड़कें डूब गईं, गलियों में पानी जमा हो गया। कई घरों और दुकानों तक भी पानी पहुंच गया। इसी बीच बेतियाहाता वार्ड के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने गोरखपुर के सांसद रवि किशन को फोन किया। मकसद था शहर की हालत बताना। मगर फोन पर बात जलनिकासी से शुरू हुई और सियासी तंज तक पहुंच गई

विश्वजीत त्रिपाठी का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में बीजेपी पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने रवि किशन को जमकर खरी-खोटी सुनाई। दरअसल, जब पार्षद ने सांसद रवि किशन से शहरों में पानी लगने की शिकायत की तो रवि किशन ने सीधा सवाल किया कि सपा ज्वाइन कर लिए हो क्या। सपा वाली बात कर रहे हो। सपा के नेता हो गईला का

इसपर पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी कहते हैं कि पानी की शिकायत कर दिए तो सपा ज्वाइन कर लिए, आप क्या बसपा ज्वाइन किए हैं। 14 साल बाद ऐसी-ऐसी जगह पानी लग रहा है, जहां कभी पानी नहीं लगा था। स्थिति ये है। आखिर इतना नाला काहे लिए बना है, पानी लगने के लिए नहीं ना बना है सांसद दी। इसके बाद सांसद रवि किशन पार्षद से सवाल करते हैं कि सब चालू है। केकरा के सुनावतर हो। सब चालू बा

रवि किशन ने क्या कहा

इस पर दूसरी तरफ से रवि किशन की आवाज गूंजती है और वह कहते हैं, “का हो पार्षद जी सपा जॉइन कई लेहला का, कईसन बोलत बाटा, सपा वाली बात क्यों कर रहे हो। इस पर पार्षद का जवाब आता है और वह कहते हैं कि यह कौन सी बात हुई सांसद जी, यहां लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं 14 सालों में जहां-जहां पानी नहीं लगा वहां पानी घुस गया दुकानों में सामान बर्बाद हो गया और आप सपा जॉइन करने की बात कर रहे हैं, तो क्या आपने बसपा ज्वाइन कर ली है क्या

उधर रविकिशन फिर कहते हैं, अरे ब्राह्मण देवता काहे नाराज होत बाटा मैं सड़कों पर ही निकला हूं, अधिकारी मेरे सामने खड़े हुए हैं। तरकुलानी और पॉम वाला रेगुलेटर चालू है। इस पर पार्षद कहते हैं कि यदि यह दोनों रेगुलेटर समय से चालू होता तो शहर में यह स्थिति नहीं होती

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दूसरे वीडियो में भाजपा पार्षद रामगढ़ ताल चौराहे पर खड़े हैं और उनका कहना है कि मैं यहां पिछले आधे घंटे से हूं, लेकिन अभी तक सांसद महोदय का कुछ पता नहीं है।जब एक जनप्रतिनिधि ही दूसरे जनप्रतिनिधि से झूठ बोलेगा तो आम जनता का क्या होगा? यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, बता दें कि बीते चार दिनों से गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र में मूसलाधार वर्षा जारी है। शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह से लेकर रात तक लगातार बारिश होती रही, जिसकी वजह से शहर के कई हिस्सों में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि नगर निगम सहित अन्य विभाग के अधिकारी सड़कों पर निकल कर स्थितियों का जायजा ले रहे हैं

विश्वजीत त्रिपाठी पहले सपा में थे

विश्वजीत त्रिपाठी पहले सपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं। बाद में उन्होंने बीजेपी जॉइन कर ली थी। ऐसे में बातचीत के दौरान सपा का नाम आने के पीछे उनकी पुरानी राजनीतिक पृष्ठभूमि भी जुड़ जाती है। यही वजह है कि पार्षद ने जवाब में बसपा का नाम लेकर पलटवार किया। बातचीत का यह हिस्सा अब इस पूरे मामले का सबसे चर्चित हिस्सा बन गया है

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *