Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
khel

IND Vs WI: रोहित-जायसवाल ओपनर, कोहली नंबर 4 पर, जडेजा की भी वापसी…वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग

September 27, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को यानी आज खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले वनडे में किस प्लेइंग इलेवन को लेकर मैदान पर उतरेगी, उसको लेकर बातें…

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को यानी आज खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले वनडे में किस प्लेइंग इलेवन को लेकर मैदान पर उतरेगी, उसको लेकर बातें शुरु हो गई है

खेल समाचार

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को यानी आज खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले वनडे में किस प्लेइंग इलेवन को लेकर मैदान पर उतरेगी, उसको लेकर बातें शुरु हो गई है। कई रिपोर्ट्स में ये भी बातें सामने आई है कि गौतम गंभीर अब यशस्वी जायसवाल को वनडे में ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहते हैं जिसके तहत ओपनिंग की जिम्मेदारी उन्हें दी जा सकती है

यदि ऐसा हुआ तो भारतीय बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल को मिल सकती है और नंबर 3 पर शुभमन गिल खेल सकते हैं ,ऐसा हुआ तो फिर विराट कोहली की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया जाएगा और वह नंबर 4 पर बैटिंग कर सकते हैं। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या कोहली अपनी बल्लेबाजी क्रम से बदलाव को लेकर निश्चित हैं

जडेजा की वापसी

टीम इंडिया में रवींद्र जडेजा की वापसी भी तय है। उनकी स्पिन और बल्लेबाजी दोनों भारत के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। इसके अलावा भारत के गेंदबाजी विभाग की बात करें तो प्रसिद्ध कृष्णा अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। मोहम्मद सिराज की भी वापसी हुई है। स्पिन में कुलदीप यादव हैं हीं

पहले ODI में भारत की संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

पिच का हाल

ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम ने पहले दो वनडे मैचों की मेजबानी की है। यहां तेज गेंदबाजों के लिए मदद देखने को मिली है। वैसे, रविवार को तिरुअनंतपुरम में बारिश की भी संभावना है

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *