Box Office Collection: इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर महामुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया की फ…
Box Office Collection: इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर महामुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ (The Vvaan) धाक जमाए बैठी है, तो दूसरी तरफ साउथ स्टार नानी और राघव जुयाल की फिल्म द पैराडाइज भी थमने का नाम नहीं ले रही है
दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. जहां द पैराडाइज ने अपने पहले ही दिन जमकर कमाई की, वहीं द वन भी इस मामले में कहीं पीछे नहीं है. शनिवार को दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन ने सभी को हैरान कर दिया है. आइए जानें, शनिवार को द वन और द पैराडाइज के कितनी कमाई की है
साउथ एक्टर नानी की मचअवेटेड फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद मजबूत शुरुआत की है. फिल्म के ताजा आंकड़ों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है, जो इसके लिए एक बहुत अच्छा संकेत माना जा है. बेहतरीन मोमेंटम के दम पर इस फिल्म ने तेजी से 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है
अब सभी की नजरें रविवार के कलेक्शन पर टिकी है, जिससे यह तय होगा कि वीकडेज में फिल्म का औसत बिजनेस कैसा रहेगा. यदि यह रफ्तार बरकरार रही, तो फिल्म आसानी से साल 2026 की टॉप 10 फिल्मों की सूची में अपनी जगह बना सकती है. नानी के करियर के लिहाज से भी यह फिल्म बेहद अहम साबित हो सकती है, क्योंकि यह उन्हें उनके करियर की पहली 500 करोड़ी फिल्म दिला सकती है
View this post on Instagram
A post shared by Raghav Juyal (@raghavjuyal)
कमाई की बात करें तो ‘द पैराडाइज (The Paradise)’ ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में भारत में 90.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसके साथ ही, विदेशी बाजारों से भी फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. द पैराडाइज ने तीसरे दिन फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है
इस तरह घरेलू और विदेशी आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का कुल 3 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 119.50 करोड़ रुपये हो चुका है. उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार के अंत तक यह आंकड़ा 150 करोड़ रुपये के करीब पहुंच जाएगा. फिल्म का कुल बजट लगभग 204 करोड़ रुपये आंका जा रहा है, जिसे यह फिल्म अपने अगले वीकेंड तक आसानी से रिकवर कर सकती है, बस इसका वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव बना रहे
View this post on Instagram
A post shared by Raghav Juyal (@raghavjuyal)
यह भी देखें- Box Office Collection: द पैराडाइज की दूसरे दिन ही रफ्तार हुई धीमी, फिर भी हनुमान अंश पर पड़ी भारी, जानें दोनों का कलेक्शन
दूसरी ओर, सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra)और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने भी सिनेमाघरों में आते ही दर्शकों को बांधना शुरू कर दिया है. भले ही फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन इसने पहले दिन से ही उम्मीदें जगा दी थीं. पहले दिन भारत में लगभग 8 करोड़ रुपये की नेट कमाई करने वाली इस फिल्म ने शनिवार यानी दूसरे दिन करीब 11 करोड़ रुपये का जोरदार कलेक्शन किया है
सैकनिल्क के इन ताजा आंकड़ों के बाद फिल्म की दो दिनों की कुल नेट कमाई 19 करोड़ रुपये हो चुकी है. सिनेमाघरों में ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के री-रिलीज होने और कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद, ‘द वन’ ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली तीन थिएटर फिल्मों ‘परम सुंदरी’, ‘योद्धा’ और ‘थैंक गॉड’ के शुरुआती प्रदर्शन से बेहतर कमाई कर दिखाई है
View this post on Instagram
A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)
फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी, मनीष पॉल, अवतार गिल, मिलिंद गुणाजी, सुलभा आर्या, दुर्गेश कुमार, सुंदीप वेद और अक्षान सेहरावत जैसे बेहतरीन कलाकार अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं
इस बड़े प्रोजेक्ट का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया है. वहीं, फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स, टीवीएफ मोशन पिक्चर्स और 11:11 प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकडेज में ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ कैसे बनाए रखती हैं
View this post on Instagram
A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)
यह भी देखें- The Vvaan X Review: सिद्धार्थ-तमन्ना की द वन को मिला मिक्स रिस्पॉन्स, फैंस ने फिल्म को बताया सीरियल, छठ पूजा के सीन्स ने जीता दिल
div
Source: NewsNation TV







