Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
khel

IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला आज, जानें मैच से जुड़ी सारी बातें

September 27, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज आज (27 सितंबर) से शुरू होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपु…

IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज आज (27 सितंबर) से शुरू होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से फैंस का उत्साह भी काफी बढ़ गया है. दोनों दिग्गज लंबे समय बाद एक साथ वनडे मुकाबले में नजर आएंगे. तो आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी सारी बातें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला 27 सितंबर को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. मैच से आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे टॉस होगा. मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चौनलों पर किया जाएगा. फैंस अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के साथ मुकाबले का आनंद ले सकेंगे. वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध पर उपलब्ध होगी. खास बात यह है कि दर्शक इस मुकाबले को फ्री में भी देख सकते हैं. मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा. इसके लिए किसी तरह की अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी. हालांकि, दर्शकों के पास DD Free Dish का कनेक्शन होना जरूरी है

भारतीय टीम:- भारत की टीम में शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर शामिल हैं

वेस्टइंडीज की टीम:- वेस्टइंडीज की टीम में शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड और जेडन सील्स शामिल हैं

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *