Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
videsh

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में खसरे का प्रकोप बढ़ा, इस साल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 890

September 27, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

वाशिंगटन/पेंसिल्वेनिया, 27 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में खसरे के प्रकोप बढ़ रहा है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 23 सितंबर के बाद द…

वाशिंगटन/पेंसिल्वेनिया, 27 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में खसरे के प्रकोप बढ़ रहा है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 23 सितंबर के बाद दो दिनों में ही खसरे के 55 नए मामले रिकॉर्ड हुए। इन नए आंकड़ों के साथ ही 2026 में राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 890 हो गई है

पेंसिल्वेनिया स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को इसे लेकर रिपोर्ट साझा की थी। जिसमें बताया गया कि खसरे के मामले अब राज्य की 39 काउंटियों में सामने आ चुके हैं। इस साल अब तक 173 संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है, जबकि खसरे से जुड़ी चार मौत दर्ज की गई हैं

राज्य के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमित लोगों में एक प्रतिशत से भी कम ऐसे हैं, जिन्हें खसरे, गलसुआ (मम्प्स) और रूबेला यानी एमएमआर का टीका लग चुका था। वहीं करीब 31 प्रतिशत मामले 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के हैं। लैंकेस्टर काउंटी में सबसे ज्यादा 359 मामले दर्ज किए गए हैं

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में यह प्रकोप अप्रैल के अंत में शुरू हुआ था। इसके बाद पीड़ित इलाकों में टीकाकरण अभियान तेज किया गया। अब तक 165 अस्थायी टीकाकरण केंद्रों पर 5,300 से अधिक एमएमआर टीके लगाए जा चुके हैं। राज्यभर में स्वास्थ्य केंद्रों के जरिए 2026 में अब तक 7,900 से अधिक एमएमआर खुराक दी गई हैं। आगामी हफ्तों और महीनों में कई और टीकाकरण शिविर लगाए जाने की योजना है

अमेरिका में भी इस साल खसरे के मामले तेज गति से बढ़ रहे हैं। रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 सितंबर तक देश में 3,659 से अधिक पुष्ट मामले सामने आ चुके थे। यह संख्या पूरे 2025 में दर्ज 2,289 मामलों से अधिक है

खसरा बेहद संक्रामक वायरल बीमारी है। सीडीसी के अनुसार, संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से वायरस फैल सकता है और संक्रमित व्यक्ति के किसी जगह से चले जाने के बाद भी हवा में करीब दो घंटे तक मौजूद रह सकता है। आम तौर पर संक्रमण के सात से 14 दिन बाद तेज बुखार, खांसी, नाक बहना और आंखों में लालिमा जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिसके बाद शरीर पर दाने निकलते हैं

पेंसिल्वेनिया स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि खसरे से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका पूर्ण टीकाकरण है। विभाग के अनुसार, एमएमआर टीके की दो खुराक खसरे से करीब 97 प्रतिशत सुरक्षा प्रदान करती हैं

पेंसिल्वेनिया में बढ़ते प्रकोप के बीच खसरे से जुड़ी मौतों की राष्ट्रीय स्तर पर गिनती को लेकर भी विवाद सामने आया है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने चार खसरा-संबंधी मौतों की जानकारी दी है, जबकि सीडीसी ने इन मौतों को अपनी राष्ट्रीय गणना में शामिल करने को लेकर अतिरिक्त जानकारी की समीक्षा की है

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *