Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
टेक्नोलॉजी

राघव चड्डा ने प्रीपेड यूजर्स की करा दी मौज, अब 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएंगे मोबाइल प्रीपेड प्लांस, साल में 13 की जगह होंगे 12 रिचार्ज

September 27, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

भारत में प्रीपेड मोबाइल यूज़र्स के लिए राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता राघव चड्डा की मेहनत रंग लाई। भारत सरकार ने हाल ही में दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (13वां संशो…

भारत में प्रीपेड मोबाइल यूज़र्स के लिए राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता राघव चड्डा की मेहनत रंग लाई। भारत सरकार ने हाल ही में दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (13वां संशोधन) विनियमन 2026 जारी कर दिया है

टेक्नोलॉजी न्यूज

भारत में प्रीपेड मोबाइल यूज़र्स के लिए राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता राघव चड्डा की मेहनत रंग लाई। भारत सरकार ने हाल ही में दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (13वां संशोधन) विनियमन 2026 जारी कर दिया है। राघव चड्डा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है। इस संशोधन विनियमन 2026 के तहत भारतीय मोबाइल यूज़र्स को बड़ी राहत मिलेगी

इस संशोधन की प्रमुख विशेषता यह है कि वॉइस और एसएमएस सेवाओं के लिए टैरिफ में उचित कमी के साथ STV (स्पेशल टैरिफ वाउचर) को अनिवार्य बनाया गया है

क्या मिलेगी राहत

नए टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन 2026 के तहतअब ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान मिलेंगे जिससे साल में उन्हें 13 बार रिचार्ज कराने की ज़रूरत खत्म होगी। अब प्रीपेड ग्राहकों को साल में 13 की जगह 12 बार ही रिचार्ज कराना होगा। इससे यूजर्स के हर वर्ष 1 रिचार्ज के पैसे भी बचेंगे

इसके साथ ही अब टेलीकॉम कंपनियां वॉइस और SMS वाले प्लान भी पेश करेंगी। इससे जिन यूजर्स को डेटा की जरूरत नहीं पड़ती उनको डेटा के साथ आने वाले महंगों प्लांस से मुक्ति मिलेगी। इन प्लांस में कंपनी यूजर्स को केवल इंकमिंग-आउटगोइंग की सुविधा प्रदान करेगी और इसलिए उसी के हिसाब से यूजर्स से कीमत भी वसूली जाएगी

कम बजट वाले प्लांस ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प बनेंगे। यह उन यूजर्स को ध्यान में रखते बनाए गए हैं जिन्हें सामान्य वॉइस कॉल की ज़रूरत ही पड़ती है

भारत सरकार और TRAI का आभारी हूं- राघव चड्डा

इस अवसर पर राघव चड्डा ने एक्स पर अपना एक वीडियो पोस्ट करते हुए इस नए अपडेट की जानकारी दी है। इस संशोधन की जानकारी देते हुए राघव चड्डा ने भारत सरकार और TRAI का आभार जताया है

राघव चड्डा ने कहा “आप में से कई लोगों ने सीमित और इनफ्लेक्सबल रिचार्ज विकल्पों के बारे में अपनी चिंताएं मेरे साथ साझा की थीं। मैंने 11 मार्च 2026 को संसद में यह मुद्दा उठाया था और ग्राहकों के लिए ज़्यादा विकल्प और सस्ते प्लान की मांग की थी।”

राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने अब भारत सरकार ने आपकी सभी मांगों को पूरा कर दिया है और दूरसंचार मंत्रालय ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन 2026 जारी कर दिया है। ग्राहकों की बेहतर पसंद और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन चिंताओं का समाधान करने के लिए मैं भारत सरकार और TRAI का आभारी हूं

इसे भी पढ़ें- एयरटेल के फैमिली पोस्टपेड प्लान में मिलेगी Apple की ये 4 शानदार सेवाएं

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *