Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
टेक्नोलॉजी

Samsung Galaxy Z Fold 8 Review: बड़े कमाल का है सैमसंग का फोल्ड वाला फोन, बंद होने पर ब्लैकबेरी पासपोर्ट और खुलने पर किंडल की याद दिलाता

September 27, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Samsung Galaxy Z Fold 8 Review: सैमसंग ने इस वर्ष अपनी परंपरागत फोल्ड सीरीज में बड़ा बदलाव करते हुए एक नए लुक में Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च किया था। लेकिन क…

Samsung Galaxy Z Fold 8 Review: सैमसंग ने इस वर्ष अपनी परंपरागत फोल्ड सीरीज में बड़ा बदलाव करते हुए एक नए लुक में Samsung Galaxy Z Fold 8लॉन्च किया था। लेकिन क्या ये एक बेस्ट फोन है जिसे आपको खरीदना चाहिए जानिए

टेक्नोलॉजी न्यूज

कृतार्थ सरदाना। Samsung Galaxy Z Fold 8 Review: सैमसंग ने इस वर्ष अपनी परंपरागत फोल्ड सीरीज में बड़ा बदलाव करते हुए एक नए लुक में Samsung Galaxy Z Fold 8लॉन्च किया था। कंपनी ने इस बार सीरीज का अल्ट्रा वेरिएंट Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के नाम से लॉन्च किया जो दिखने में पिछले Samsung Galaxy Z Fold 7 जैसा है

सैमसंग ने मुझे यह फोन रिव्यू के लिए दिया। यह एक सुपर फ्लैगशिप फोन है जिसकी कीमत 1,79,999 रुपये से शुरू होती है। इस कारण मैंने पूरे महीने भर इस्तेमाल कर इस फोल्ड फोन को अच्छे से परखा ताकि मैं आपको बता सकूं कि इस फोन पर आपको लाखों रुपये खर्च करने चाहिए या नहीं

कैसा है Samsung Galaxy Z Fold 8

डिजाइन कैसा है

सैमसंग गैलक्सी जेड फोल्ड 8 वजन में मात्र 201 ग्राम का है, इस कारण यह दुनिया का वजन में सबसे हल्का फोल्ड स्मार्टफोन है। यह फोन Graphite, Cream,Lavender and Pistachio जैसे 3 कलर्स में लॉन्च हुआ है।मेरे पास कंपनी ने लैवेंडर कलर में फोन भेजा है जो देखने में सुंदर लगता है। ये कलर लड़कियों को भी बहुत पसंद आएगा

सैमसंग ने अपने इस फोल्ड फोन के निर्माण में नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जो एक टाइटेनियम-बेस्ड डिस्प्ले स्ट्रक्चर पेश करती है। इस तकनीक के जरिए सैमसंग को फोन को पतले के साथ मजबूत बनाने में भी सफलता हासिल हुई है। इस फीचर के जरिए फोन को बार-बार फोल्ड होने पर दबाव कम पड़ता है और ये झटकों को भी आराम से झेल सकता है।इस कारण फोन को खोलने और बंद करने में बहुत अच्छा अनुभव मिलता है

इस बार फोन Armor FlexHinge टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सैमसंग ने फोल्ड फोन के बीच में पड़ने वाली हिंज को लगभग खत्म कर दिया है। इससे फोन खोलने पर पूरा एक फ्लैट डिस्प्ले मिलता है और बहुत ध्यान से देखने पर ही हल्की सी हिंज नजर आती है

गौरतलब है इस फोन की मोटाई फोल्ड होने पर भी सिर्फ 4.5 एमएम है जबकि 9.7 एमएम ही रहती है। इस कारण Samsung Galaxy Z Fold 8 को बेहद आराम से आप अपनी पैंट क्या शर्ट की ऊपर वाली पॉकेट में भी रख सकते हैं

सैमसंग फोन फोल्ड होने पर हमें बॉटम में टाइप सी जैक, स्पीकर, माइक और कुछ सेंसर मिलते हैं। इसी तरह फोन के ऊपर एक और स्पीकर, सिम ट्रे के साथ कुछ सेंसर्स भी लगाए गए हैं। फोन की बैक साइड पर हमें डुअल कैमरा फ़्लैश के साथ मिलता है

इसी तरह फोन की आउटर फ्रंट स्क्रीन और इनर स्क्रीन पर अंडर डिस्प्ले फ्रंट कैमरा लगा मिलता है

फोन की राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर्स और उसके नीचे पावर बटन दिया गया है। तो वहीं लेफ्ट साइड पर फोल्ड फोन की हिंज पर सैमसंग की ब्रांडिंग मिलती है

डिस्प्ले

फोल्ड फोन होने के नाते डिजाइन के साथ इसका डिस्प्ले भी बहुत महत्वपूर्ण सेगमेंट है। Samsung Galaxy Z Fold 8 फोन को खोलने पर 4:3 का आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। कंपनी ने इस फोन का डिजाइन इस प्रकार बनाया है जिससे ना सिर्फ वीडियो देखने में मजा आएगा बल्कि ई-बुक, ई पेपर पढ़ने का भी एक शानदार अनुभव मिलेगा

सैमसंग गैलक्सी जेड फोल्ड 8 फोन की आउटर स्क्रीन पर 10:16 का आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि यह वही फॉर्मेट है जिस पर आप सारे दिन भर रील्स देखते रहते हैं

फोन की आउटर और इनर दोनों स्क्रीन पर Dynamic AMOLED 2X के साथ 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन की मेन स्क्रीन (इनर) एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ आती है। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

फोन की मेन स्क्रीन में पॉलीमर की जगह titaniam alloy film लगाई है जो फ्लैट स्क्रीन का अनुभव दिखाने का काम करता है

मैंने सैमसंग के इस फोन में यूट्यूब पर कई 4K क्वालिटी में जानवरों के वीडियो देखें। इसके साथ ही यूट्यूब पर नरेन्द्र मोदी चैनल, रिपब्लिक भारत चैनल के साथ रामायण और दृश्यम 3 फिल्म के ट्रेलर भी देखें। मुझे ये सभी कुछ इनर स्क्रीन पर देखने में काफी शानदार लगा और मजा आया

फोन की आउटर स्क्रीन पर रील्स देखने का भी एक नया और अच्छा अनुभव मिला। इसके साथ ही फोन को थोड़ा सा फोल्ड करने से स्टैन्ड पर रखने की जरूरत भी नहीं पड़ती। मैंने इसे इस पोजिशन में रख कर इंडिया के क्रिकेट मैच देखें

मुझे इस फोन का डिजाइन बहुत पसंद आया। यह पिछले किसी भी फोल्ड फोन के मुकाबले बिल्कुल नया और हट कर है

परफ़ॉर्मेंस

सैमसंग ने इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगाया है जो इससे पहले Galaxy S26 Ultra में भी दिया जा चुका है।यह बहुत तगड़ा प्रोसेसर है जो फोन को बहुत तेज चलाने की क्षमता रखता है

Samsung Galaxy Z Fold 8 के 3 वेरिएंट आते हैं जिनमें 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज, 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज और 16 GB रैम + 1 TB स्टोरेज के नाम शामिल हैं

रिव्यू के दौरान मैंने इस फोन में शैडो फाइट 4 अरीना, और BGMI जैसी गेम खेलकर देखी जिन्हें इस फोन की मेन स्क्रीन पर बिना किसी लैग के खेलने में बहुत मजा आया

मुझे इस फोन में हैंग की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि धूप के दौरान फोन में हीटिंग की समस्या जरूर थोड़ी उत्पन्न हुई लेकिन वो भी जल्द ही ठीक हो गई

ओएस पर ध्यान दें तो यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 आधारित One UI 9 के साथ पेश हुआ है।हर बार की तरह फोन में कुछ ऐप्स प्रीइंस्टॉल मिलती हैं लेकिन आप इन्हें डिलीट भी कर सकते हैं। सैमसंग के ओएस का यूजर इंटरफेस हर बार की तरह इस बार भी अच्छा और स्मूद है

AI फीचर्स

सैमसंग ने Galaxy Z Fold 8 में Galaxy S26 वाले AI फीचर्स को भी अपग्रेड करने काम किया है। इस फोन में Google Gemini के सपोर्ट के साथ नए Galaxy AI फीचर्स जोड़े गए हैं। इनमें My Fancam का एक शानदार फीचर है वीडियो में से अपने-आप चुने हुए सब्जेक्ट को ट्रैक करता है और फ़ुटेज को पसंदीदा आस्पेक्ट रेश्यो में रीफ़्रेम करता है। इससे शेयर करने से पहले मैन्युअल एडिटिंग की ज़रूरत कम हो जाती है। इस फोन में ‘Now Brief’ के साथ ‘Now Nudge’ AI फीचर भी दिया गया है जो आपके रोजमर्रा के जीवन में बेहतर ढंग से हाथ आपकी सहायता करेगा

कैमरा

इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमे 50MP का मेन बैक कैमरा और 50 MP का ही अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फोन की फ्रंट और इनर दोनों स्क्रीन पर एक-एक फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। लेकिन मुझे इस कैमरा सेटअप में टेलीफोटो कैमरा लेंस को ना पाकर हैरानी हुई। इस फोन के कैमरे से आप दिन की रोशनी के साथ रात के अंधेरे में भी बढ़िया फ़ोटो खींच सकते हैं

लेकिन इस फोन में द बेस्ट कैमरा नहीं है जो सैमसंग के गैलक्सी S26 ultra में मिलता है। इस कारण अगर आप फोटोग्राफी के हिसाब से एक बेस्ट कैमरा वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो वो ये नहीं है

बैटरी

हालांकि इस फोन 4800 mah की सिलिकन कार्बन बैटरी लगाई गई है। यहां मुझे थोड़ी निराशा हुई हालांकि फोन की बैटरी दिन भर साथ तो निभा देती है। अगर आप बैटरी सेवर मोड पर फोन चलाएँगे और बहुत अधिक इस्तेमाल नहीं करेंगे तो Galaxy Z Fold 8फोन डेढ़ दिन तक भी चल सकता है। लेकिन अच्छा होता अगर इस फोन में बैटरी 5000 mah या उससे अधिक mah की लगाई जाती

कंपनी ने इस फोन के लिए 45 W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। इसके साथ 20 W की वायरलेस चार्जिंग का फीचर मिलता है

मेरी राय

Samsung Galaxy Z Fold 8 के 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,79,999 रुपये और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,99,999 रुपये और 16 GB रैम + 1 TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 2,39,999 रुपये है

Samsung Galaxy Z Fold 8 उन यूजर्स के लिए एक परफेक्ट चॉइस है, जिनकी प्राथमिकता एक खूबसूरत प्रीमियम डिजाइन, मजबूत हिंज, शानदार बड़ी स्क्रीन और मल्टीटास्किंग है। यदि आप एक भरोसेमंद और स्टेटस सिंबल वाला फोल्डेबल फोन चाहते हैं, तो यह मार्केट के बेहतरीन विकल्पों में से एक है। यदि आपका बजट ज्यादा है और आप 200MP कैमरा व 5000mAh बैटरी जैसे हेवी स्पेक्स चाहते हैं, तो कंपनी ने इसका Galaxy Z Fold 8 Ultra वेरिएंट भी पेश किया है, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये से ऊपर है

इसे भी पढ़ें- Google Pixel 10A Review: अपर मिड रेंज में राजा है गूगल का यह फोन, डिजाइन से लेकर कैमरा और बैटरी तक सब बढ़िया

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *