Skip to content
October 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
videsh

चीन के साथ ईरान का ये दांव, क्या अमेरिका के शिकंजे से उसे आज़ाद करा देगा?

September 27, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

अमेरिकी नाकेबंदी के बाद ईरान के समुद्री व्यापार में बड़ी बाधाएं पैदा हो गई हैं. ऐसे में चीन और ईरान मिलकर इस समस्या का हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं. ये कितनी…

ईरान पर अमेरिका के प्रतिबंधों ने उसकी मुश्किलों को काफ़ी बढ़ा दिया है

लेकिन अब वो इसकी काट तलाशने में लगा है

अमेरिका के साथ युद्ध में फंसा ईरान अब अपनी उत्तरी सीमाओं से होकर जाने वाले वैकल्पिक ट्रेड रूट्स का इस्तेमाल बढ़ा रहा है

समुद्री रास्तों से माल ढुलाई में आ रही दिक्कतों ने ईरान के पारंपरिक व्यापार मार्गों पर दबाव बढ़ा दिया है

ईरान के ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन के एक सीनियर अफ़सर ने कहा है कि चीन तक जाने वाले एक कॉरिडोर से माल पहुंचने में लगने वाला समय काफी कम हो गया है

लेकिन अमेरिका की कड़ी नौसैनिक नाकाबंदी के बीच इस रेल मार्ग की क्षमता शिपिंग रूट की तुलना में बहुत कम है

इसके अलावा सीमाई अड़चनों और अलग-अलग रेल गेज की वजह से भी दिक्कतें आती हैं

इस बीच, ईरान ने खाद्य सामग्री, दवाइयों, मेडिकल उपकरणों और उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले जरूरी सामान को प्राथमिकता दी है

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते रेप के मामलों पर पुलिस और प्रशासन के प्रति नाराज़गी जताई

उज्जैन में 650 साल पुरानी शाही मस्जिद के बाहर झड़प, सड़क चौड़ीकरण पर क्या है विवाद

अमेरिकी क़ानून में चीन को हथियार बेचने पर पाबंदी फिर भी उसे ये पेशकश क्यों

महिलाओं को अपने निजी अंगों पर शर्म करने के लिए किसने मजबूर किया

समाप्त

इससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या जमीन के रास्ते बनाए जा रहे ये वैकल्पिक मार्ग समुद्री व्यापार पर ईरान की निर्भरता घटा सकते हैं

ये रेल रूट कैसे काम करता है

देश – दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां

एपिसोड

समाप्त

ईरान के ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन में इंटरनेशनल ट्रेड डेवलपमेंट के डिप्टी हेड रोशनबख्श क़ानबरी ने कहा कि ईरान-चीन रेल कॉरिडोर दिक्कतों और बाधाओं के बावजूद कई महीनों से चल रहा है. इस रास्ते से दोनों दिशाओं के व्यापारी माल भेज रहे हैं

25 सितंबर को तस्नीम न्यूज़ एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में क़ानबरी ने बताया कि ईरान और चीन के बीच समुद्र के रास्ते माल पहुंचने में 45 से 50 दिन लग सकते हैं, जबकि रेल मार्ग से यह समय घटकर करीब 15 दिन रह जाता है

उनके मुताबिक़ करीब 35 दिन की यह बचत व्यापार के लिए बड़ा फ़ायदा है और इससे सामान तेजी से पहुंचाया जा सकता है

यह रेल रूट मध्य ईरान के यज़्द प्रांत में स्थित पीशगामान ड्राई पोर्ट से शुरू होता है

इसके बाद यह इस्फहान के ड्राई पोर्ट से होकर तुर्कमेनिस्तान और कज़ाखस्तान से गुजरता है और चीन के यीवू इनलैंड पोर्ट तक पहुंचता है

क़ानबरी के मुताबिक इस मार्ग को चुनने की एक वजह यह भी थी कि ईरान की क़ारोबारी प्रक्रियाएं पहले से ही शंघाई से जुड़ी हुई थीं. इसलिए कारोबारियों को मौजूदा व्यवस्था में बड़े बदलाव करने की जरूरत नहीं पड़ी

हालांकि उन्होंने माना कि रेल रूट की क्षमता समुद्री ट्रांसपोर्ट जितनी नहीं हो सकती

उनके मुताबिक़, एक ट्रेन करीब 1,000 टन माल ले जाती है, जबकि जहाज इससे कहीं ज्यादा माल ले जा सकते हैं

उन्होंने कहा कि रेल मार्ग की सीमित क्षमता के कारण माल भेजने के लिए इंतजार भी करना पड़ रहा है

ईरान के मामले में चीन की सोच यहाँ ट्रंप से हो रही है आमने-सामने25 सितंबर 2026

चीन ने ईरान का साथ दिया तो क्या बेअसर होंगे अमेरिका के प्रतिबंध?25 अगस्त 2026

ईरान युद्ध ने ब्रिक्स की एकता की खोली पोल, रिश्तों में दिखी दरार14 सितंबर 2026

समाप्त

फ़ायदे और दिक्कतें क्या हैं

इस रेल मार्ग के सामने एक और बड़ी समस्या अलग-अलग जगहों पर रेल की पटरियों के गेज का अलग होना है

क़ानबरी ने बताया कि तुर्कमेनिस्तान और कज़ाखस्तान से गुजरते समय कुछ जगहों पर कंटेनरों को एक ट्रेन से दूसरी ट्रेन में ट्रांसफ़र करना पड़ता है

इससे देरी होती है. ईरानी अधिकारी इस समस्या को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं

ईरान ने परिवहन की लागत कम करने के लिए दोनों दिशाओं में माल भेजने की व्यवस्था पर भी जोर दिया है

पहले ईरान में सामान पहुंचाने के बाद कंटेनर अक्सर खाली वापस लौटते थे, जिससे कारोबारियों की लागत बढ़ जाती थी

क़ानबरी ने कहा कि पिछले सात-आठ महीनों की कोशिशों के बाद अब ईरानी निर्यातक वापसी यात्रा में भी कंटेनरों में माल भेज पा रहे हैं

इससे कुछ लागत कम हुई है, हालांकि रेल परिवहन अब भी समुद्री मार्ग से महंगा है

क़ानबरी ने जोर देकर कहा, “ईरान को किसी एक मार्ग पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. उसे रेल, सड़क और समुद्री परिवहन का एक साथ इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि व्यापार के नए रास्ते बनाए जा सकें.”

अमेरिकी मिसाइलों का निशाना बना ईरान का पुल, जो चीन और रूस के लिए भी है अहम16 जुलाई 2026

चीनी एक्सपर्ट ईरान समझौते को अमेरिका की हार और अपने देश की जीत क्यों बता रहे हैं? 22 जून 2026

ब्रिक्स: क्या ईरान और इसराइल के बीच फंस गया है भारत?14 मई 2026

समाप्त

ईरान जरूरी सामान की सप्लाई कैसे बनाए हुए है

वैकल्पिक मार्गों पर जोर ऐसे समय बढ़ा है जब संघर्ष और अमेरिकी नाकेबंदी के बाद ईरान के समुद्री व्यापार में बड़ी बाधाएं पैदा हो गई हैं

सितंबर की शुरुआत में रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण ईरान के तेल निर्यात में तेज गिरावट आई है

इन प्रतिबंधों का असर चीन को होने वाली तेल सप्लाई पर भी पड़ा है, जबकि चीन ईरान का सबसे बड़ा तेल ख़रीदार है

होर्मुज़ स्ट्रेट से आम तौर पर हर दिन करीब 2 करोड़ बैरल तेल और पेट्रोलियम उत्पाद गुजरते हैं

लेकिन यहां से होने वाले वाणिज्यिक यातायात में भी भारी गिरावट आई है

अमेरिकी एनर्जी इन्फॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक़, 2026 की दूसरी तिमाही में यहां से तेल का प्रवाह घटकर 49 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया, जबकि 2025 में यह करीब 2.1 करोड़ बैरल प्रतिदिन था

इसके बाद ईरान ने मध्य एशिया और अपने अन्य उत्तरी पड़ोसी देशों के रास्ते जमीन से सामान लाने-ले जाने पर जोर बढ़ाया है

हालांकि इन मार्गों की क्षमता समुद्री ट्रांसपोर्टेशन के मुक़ाबले बहुत कम है

क़ानबरी ने बताया कि हाल के घटनाक्रम के बाद जरूरी आयात को प्राथमिकता देने के लिए एक आपातकालीन समिति बनाई गई है

खाद्य सामग्री, दवाइयां, मेडिकल उपकरणों और उत्पादन के लिए जरूरी सामान को प्राथमिकता दी जा रही है

उन्होंने कहा कि फिलहाल आयातकों को करीब 2,500 से 2,800 टैरिफ़ कोड वाले सामान के आयात की अनुमति है. इस सूची से बाहर के सामान का आयात नहीं किया जा सकता

ईरान और अमेरिका की जंग की क़ीमत चीन को ऐसे चुकानी पड़ रही है24 अप्रैल 2026

ईरान की जंग के बीच ‘बादलों की चोरी’ की अफ़वाहें तेज़, क्या है हक़ीक़त? 29 अप्रैल 2026

ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम में क्या चीन का भी रोल है?8 अप्रैल 2026

समाप्त

क्या ये रेल रूट ईरान को मजबूत करेगा

ईरान समुद्री मार्गों पर दबाव के बीच चीन के साथ व्यापार जारी रखने और जरूरी सामान की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए इस रेल कॉरिडोर समेत कई वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर रहा है

रेल रूट का सबसे बड़ा फ़ायदा इसका कम ट्रांजिट टाइम है. लेकिन इसकी सीमाएं भी कम नहीं हैं

माल ढुलाई की कम क्षमता, सीमा पर आने वाली दिक्कतें, लगातार जारी प्रतिबंध और ईरान के साथ कारोबार में चीन के लिए होने वाले फ़यदे और लागत जैसे सवाल इस योजना के सामने बड़ी चुनौतियां हैं

फिलहाल यह साफ़ नहीं है कि यह रेल मार्ग आख़िर कितनी मात्रा में माल ले जा सकेगा

ईरान के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या ये वैकल्पिक व्यापार मार्ग देश की अर्थव्यवस्था को संकट के समय वास्तव में मजबूत और टिकाऊ बना पाएंगे, या फिर ये ऐसी महंगी अस्थायी व्यवस्थाएं बनकर रह जाएंगे जो समुद्री व्यापार पर ईरान की पारंपरिक निर्भरता की पूरी तरह भरपाई नहीं कर पाएंगी

div

Source: BBC News हिन्दी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *