Skip to content
September 28, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

तिलक नगर थप्पड़ कांड की सियासी गूंज के बाद अब मामला पहुंचा थाने, प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज

September 28, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

सोमवार (28 सितंबर) को दिल्ली पुलिस ने बताया कि तिलक नगर थप्पड़ विवाद में दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज हुए हैं और…

सोमवार (28 सितंबर) को दिल्ली पुलिस ने बताया कि तिलक नगर थप्पड़ विवाद में दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज हुए हैं और सभी मामलों में पुलिस जांच कर रही है

भारत

तिलक नगर थप्पड़ विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह से जुड़े तिलक नगर विवाद के संबंध में अब तक पांच शिकायतें मिली हैं। सभी पांच शिकायतें दिल्ली के विकासपुरी और तिलक नगर पुलिस स्टेशनों में दर्ज की गई हैं। दिल्ली पुलिस सभी शिकायतों की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा, “अभी तक किसी भी शिकायत के आधार पर कोई FIR दर्ज नहीं की गई है

प्रवेश वर्मा और जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज

सोमवार, 28 सितंबर को तिलक नगर थप्पड़ विवाद मामले में दिल्ली पुलिस को अब तक कुल पांच शिकायतें मिली हैं। इनमें से एक शिकायत जरनैल सिंह के साथी साहिब सिंह ने दर्ज कराई थी। दो शिकायतें PWD कर्मियों ने जरनैल सिंह और अन्य के खिलाफ दर्ज कराई थीं।”

उन्होंने कहा, “इस बीच, मंत्री प्रवेश वर्मा के साथ बदसलूकी के बारे में BJP कार्यकर्ताओं ने दो शिकायतें दर्ज कराई हैं। सभी पांच शिकायतें दिल्ली के विकासपुरी और तिलक नगर पुलिस स्टेशनों में जमा की गई हैं। दिल्ली पुलिस सभी शिकायतों की जांच कर रही है।”

अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई

पुलिस ने साफ किया कि अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने कहा, “अभी तक, किसी भी शिकायत के आधार पर कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। दोनों तरफ की सड़क विकासपुरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आती है, जबकि गुरुद्वारा तिलक नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है।”

क्या है पूरा मामला

दरअसल, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में यह विवाद तब शुरू हुआ जब AAP नेताओं ने एक कथित वीडियो शेयर किया, जिसमें वर्मा को तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान कथित तौर पर एक स्थानीय युवक को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया था। आम आदमी पार्टी (AAP) ने कथित घटना को लेकर तिलक नगर में विरोध प्रदर्शन किया और पार्टी नेताओं ने कार्रवाई की मांग की

तिलक नगर घटना पर वर्मा ने क्या कहा

हालांकि, वर्मा ने आरोपों से इनकार किया है और दावा किया है कि AAP कार्यकर्ताओं ने उनके परिवार के साथ गाली-गलौज और बुरा बर्ताव किया। एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो बयान में, उन्होंने आरोप लगाया कि AAP MLA जरनैल सिंह के समर्थकों ने उनके परिवार के साथ गाली-गलौज की

वर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि AAP MLA ने सड़क प्रोजेक्ट्स में शामिल अधिकारियों से कमीशन मांगा और कहा कि सरकारी काम में रुकावट डालने या प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी

ये भी पढ़ें: Delhi: तिलक नगर थप्पड़ कांड के बाद प्रवेश वर्मा और पूर्व CM में खिंची तलवार, केजरीवाल बोले- PM रील बना रहे, भजन क्लब जा रहे हैं और मंत्री

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *