Breaking News

लखनऊ सिविल कोर्ट में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दो वकील घायल बताए जा रहे हैं। वहीं फायरिंग की भी सूचना है।

लखनऊ सिविल कोर्ट में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दो वकील घायल बताए जा रहे हैं। वहीं फायरिंग की भी सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर गोली चलने की बात से इनकार किया है।

पुलिस ने बताया, पीसी- 8 कोर्ट के सामने मारपीट हुई है। थाना बिजनौर में 2015 में दर्ज 302 के मुकदमे से संबंधित वादी पक्ष अंकित यादव और संदीप यादव कोर्ट में पेशी पर आए थे, जहां पर कुछ लोगों ने अंकित यादव के साथ मारपीट की।

पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़ लिया है। पूछताछ के लिए वजीरगंज थाने ले गई। पुलिस ने बताया, कोर्ट कैंपस में फायरिंग करने और असलहा लाने की सूचना गलत पाई गई है।

कोर्ट में पेशी पर आए अंकित यादव के साथ मारपीट की गई है। पुलिस ने अंकित को कस्टडी में लिया है।
कोर्ट में पेशी पर आए अंकित यादव के साथ मारपीट की गई है। पुलिस ने अंकित को कस्टडी में लिया है।
मारपीट की सूचना मिलते ही कोर्ट कैंपस में भी़ड़ लग गई।
मारपीट की सूचना मिलते ही कोर्ट कैंपस में भी़ड़ लग गई।

About admin

Check Also

लखनऊ में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा ईंट से सिर कूच कर लाई-चना विक्रेता की हत्या की थी 3 आरोपी गिरफ्तार ?

लखनऊ में विकासनगर इलाके में सड़क किनारे ठेला लगाकर सो रहे लाई-चना विक्रेता की बेरहमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *