Breaking News

लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है।

लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। मामला थाईलैंड में हुई एक महिला की मौत से जुड़ा है, जिसमें पीजीआई पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका प्रियंका शर्मा की शादी डॉ. आशीष श्रीवास्तव से 2017 में हुई थी। डॉ. आशीष एल्डिको सौभाग्यम वृन्दावन योजना सेक्टर-9 में रहते हैं और आशियाना व इंदिरानगर में ऑर्थो एंड पैन क्लीनिक चलाते हैं। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। प्रियंका ने पति पर किसी अन्य महिला से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था, जिसके विरोध पर वह उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

तस्वीर डॉ. आशीष श्रीवास्तव की है।
 डॉ. आशीष श्रीवास्तव की है।

इस संबंध में प्रियंका ने पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में दोनों परिवारों की मध्यस्थता से मामला सुलझ गया था। 4 जनवरी 2025 को आशीष अपनी पत्नी प्रियंका और बेटे प्रिशु के साथ थाईलैंड गए थे। 8 जनवरी को सुबह करीब 3 बजे प्रियंका के परिवार को सूचना मिली कि उनकी मृत्यु बाथटब में डूबने से हो गई है।

मृतका के पिता का आरोप है कि डॉक्टर पति ने अपने पेशे का फायदा उठाते हुए उनकी बेटी को कोई दवा देकर मारा है और बाथटब में डूबने की कहानी गढ़ी है। उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि आशीष उनके परिवार के साथ भी कोई अप्रिय घटना कर सकता है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

About admin

Check Also

लखनऊ के सआदतगंज में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। आक्रोशित लोगों ने पथराव करते हुए नारेबाजी की।

लखनऊ के सआदतगंज में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। आक्रोशित लोगों ने पथराव करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *