Breaking News

लखनऊ I अयोध्या मार्ग पर पड़ने वाले मटियारी फ्लाईओवर जर्जर हो गया है। एक्सपेंशन ज्वाइंट में जंग लग गई है।

लखनऊ I अयोध्या मार्ग पर पड़ने वाले मटियारी फ्लाईओवर जर्जर हो गया है। एक्सपेंशन ज्वाइंट में जंग लग गई है। दो ज्वाइंट के बीच में गैप आ गया है। पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों ने इसकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इसके चलते एक महीना फ्लाईओवर पर यातायात बंद रहेगा। अभी 15 दिन अयोध्या से लखनऊ आने वाले मार्ग पर काम होगा। इसके बाद 15 दिन लखनऊ से अयोध्या जाने वाले मार्ग पर काम होगा।

पॉलिटेक्निक चौराहे से चिनहट कमता होते हुए मटियारी फ्लाईओवर से हर दिन 10 हजार छोटे बड़े वाहन अयोध्या रोड पर जाते हैं। फ्लाईओवर का निर्माण 2009 में हुआ था। इसकी उम्र अब 15 वर्ष से ज्यादा हो गई है।

 विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों ने पिछले साल दिसंबर में फ्लाईओवर का जायजा किया था। इस दौरान टीम ने एक्सपेंशन ज्वाइंट और रिहैबिलिटेशन काम की जरूरत बताई थी। इसका प्रस्ताव भी बना कर अफसरों को भेज दिया था।

इसकी अनुमति मिल गई हैं। अब रविवार से फ्लाईओवर की मरम्मत का काम शुरू होगा। पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता सतेंद्र नाथ ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान लखनऊ मटियारी फ्लाईओवर पर यातायात बंद रहेगा।

About admin

Check Also

लखनऊ में 8 साल की बच्ची से रेप:कंस्ट्रक्शन साइट के मुंशी ने लेबर क्वार्टर में बलात्कार किया, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

लखनऊ के विभूति खंड इलाके में कंस्ट्रक्शन साइट के मुंशी ने 8 साल की बच्ची …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *