Breaking News

लखनऊ में बेकाबू थार दुकान में घुसी:चपेट में आने से महिला गंभीर घायल, 4 युवक गाड़ी छोड़कर भागे; पुलिस कर रही तलाश

लखनऊ में एक बेकाबू थार दुकानों में जा घुसी। हादसे में मानक नगर की रहने वाली 65 वर्षीय शोभा चौधरी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तुरंत लोक बन्धु अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया। बाद में उन्हें केजीएमयू ट्रॉमा सेन्टर रेफर कर दिया गया। वहां उनकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। घटना सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के चुंगी इलाके में रविवार सुबह 5 बजे हुई।

थार सबसे पहले न्यू हिंद होटल से टकराई। टक्कर से होटल का काउंटर टूट गया। होटल मालिक के अनुसार करीब सवा लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आसपास की कई दुकानों का सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ।

लखनऊ में एक बेकाबू थार दुकानों में जा घुसी।
लखनऊ में एक बेकाबू थार दुकानों में जा घुसी।
थार सबसे पहले न्यू हिंद होटल से टकराई।
थार सबसे पहले न्यू हिंद होटल से टकराई।
होटल मालिक के अनुसार करीब सवा लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
होटल मालिक के अनुसार करीब सवा लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

चार युवक गाड़ी छोड़कर भागे

हादसे के बाद थार में सवार चारों युवक गाड़ी छोड़कर भाग निकले। लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे फरार हो गए। सरोजनी नगर पुलिस ने थार को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने के साथ ही आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने के साथ ही आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने के साथ ही आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

स्थानीय लोग इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

About uplive

Check Also

लखनऊ में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा ईंट से सिर कूच कर लाई-चना विक्रेता की हत्या की थी 3 आरोपी गिरफ्तार ?

लखनऊ में विकासनगर इलाके में सड़क किनारे ठेला लगाकर सो रहे लाई-चना विक्रेता की बेरहमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *