Breaking News

ग्रामीण क्रिकेट विंटर कप टूर्नामेंट में देवपुरी इलेवन टीम विजई

लखनऊ/बछरावां : देवपुरी बहादुरपुर बछरावां रायबरेली के प्राथमिक विद्यालय में टेनिस बाॅल से ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट (विंटर कप) का आयोजन श्री नितिन कुमार प्रधान पद प्रत्याशी द्वारा किया गया जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया। समस्त मैच 4-4 ओवर के खेले गए जिसमें देवपुरी इलेवन और ब्लैक माम्बा (विशुनपुर) के बीच फाइनल मैच खेला गया। निर्धारित 5 ओवर में ब्लैक माम्बा के द्वारा 89 रनों का लक्ष्य दिया गया।

देवपुरी की तरफ से अभिषेक शर्मा ने ऑलराउंडर प्रदर्शन से देवपुरी को विजय दिलाई जिसमें 2 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए एवं 55 रनों की पारी खेल कर अपनी टीम को विजय दिलाई। मैच बहुत ही रोमांचक रहा। आखिरी 2 गेंदों में 12 रन की जरूरत थी तभी अभिषेक शर्मा ने लगातार 2 गेंद में दो छक्के मार कर अपनी टीम को विजय दिलाई । विजेता टीम और उपविजेता टीम को श्री श्रीश कुमार सिंह-जिला पंचायत सदस्य, बछरावां-तृतीय के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

About uplive

Check Also

लखनऊ में महिला कंडक्टर से ड्राइवर ने की अश्लील बातें:बोला- बस को उसी तरह सजाएगा जैसे वो काजल-बिंदी-लिपस्टिक लगाती हैं

लखनऊ में परिवहन मुख्यालय में तैनात एक महिला कंडक्टर ने ड्राइवर पर अश्लील बातें करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *