Breaking News

Lucknow महाराणा प्रताप के गेट से राजनाथ-ब्रजेश पाठक का नाम गायब:गौरीगंज विधायक की तस्वीर लगाई, लखनऊ नगर निगम ने भेजा था प्रस्ताव

लखनऊ में नगर निगम के प्रस्ताव के बाद हुसैनगंज चौराहे का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर कर दिया गया। अब इस पर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। चौराहे पर एक गेट भी बनाया गया और इस पर रक्षामंत्री-लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठ या मेयर में से किसी का नाम ही नहीं है। इस पर तस्वीर-नाम है तो भाजपा एमएलसी मानवेंद्र सिंह चौहान और सपा से रायबरेली की गौरीगंज सीट से विधायक राकेश प्रताप सिंह का।

मौजूदा हाल में राकेश सपा से निष्कासित हैं लेकिन लखनऊ नगर निगम के BJP पार्षदों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि हमने प्रस्ताव देकर चौराहे का नाम बदलवाया और क्रेडिट लेने के लिए दूसरे लोग आ गए।

इस चौराहे का पहले हुसैनगंज चौराहा था। नगर निगम में प्रस्ताव के बाद नाम बदला गया।
इस चौराहे का पहले हुसैनगंज चौराहा था। नगर निगम में प्रस्ताव के बाद नाम बदला गया।

जो करना चाहिए उसे न कर, क्रेडिट ले रहे

लालबाग से स्थानीय पार्षद सुशील कुमार तिवारी पम्मी ने कहा कि बोर्ड में विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह चौहान और विधायक राकेश सिंह का नाम है। लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दरकिनार कर दिया गया है। ऐसा नहीं होना चाहिए। बोर्ड में एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो है, तो दूसरी तरफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मेयर सुषमा खर्कवाल की फोटो लगनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा न कर सिर्फ क्रेडिट लेने की होड़ मची है।

BJP पार्षद सुशील पम्मी ने कहा- दूसरे के काम का क्रेडिट लेने की होड़ मची है।

पार्षद बोले- हमने पास कराया प्रस्ताव

पार्षद सुशील कुमार तिवारी पम्मी ने कहा कि नगर निगम के सदन मैं उन्होंने प्रस्ताव रखकर हुसैनगंज चौराहे का नाम वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम पर करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे सदन से पास कर दिया गया। अब यहां पर बोर्ड लगाना नगर निगम का अधिकार है। नगर निगम तय करेगा कि बोर्ड कैसा होगा।

लखनऊ में ही यहां के सांसद व देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बोर्ड पर नाम नहीं होना दुखद है। वह इस मुद्दे को नगर निगम के सदन में भी उठाएंगे। राजनाथ सिंह को दरकिनार करना पूरी तरह से गलत है। वहीं, बोर्ड में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का भी नाम या फोटो नहीं लगी है, जबकि रायबरेली के विधायक की लगी है।

महाराणा प्रताप चौराहे पर बना स्वागत द्वार। यहीं पर बीच चौराहे पर महाराणा प्रताप की घोड़े पर बैठी प्रतिमा लगी है।
महाराणा प्रताप चौराहे पर बना स्वागत द्वार। यहीं पर बीच चौराहे पर महाराणा प्रताप की घोड़े पर बैठी प्रतिमा लगी है।

असामाजिक तत्व ने तोड़ दी थी तलवार

महाराणा प्रताप चौक पर लगी प्रतिमा की दो में एक तलवार जुलाई में असामाजिक तत्वों ने तोड़ दी थी। दैनिक भास्कर एप ने इस खबर को प्रकाशित किया तो पुलिस ने 3 घंटे के अंदर तलवार की मरम्मत करा दी। उस घटना के 2 महीने पहले ही सीएम योगी ने चौराहे पर प्रतिमा और छत्र का अनावरण किया था।

तलवार का एक हिस्सा तोड़ दिया गया था। स्थानीय लोगों के आक्रोश के बाद पुलिस को ही मरम्मत करानी पड़ी।
तलवार का एक हिस्सा तोड़ दिया गया था। स्थानीय लोगों के आक्रोश के बाद पुलिस को ही मरम्मत करानी पड़ी।

दो मुख्यमंत्री कर चुके प्रतिमा के लिए काम

6 नवंबर 1998 को महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने किया था। उस दौरान तत्कालीन नगर विकास मंत्री लालजी टंडन भी मौजूद थे। उसके बाद 9 मई 2025 को मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्थल का नवीनीकरण और छत्र का लोकार्पण किया। इस दौरान गौरीगंज विधायक राकेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

About uplive

Check Also

लखनऊ में महिला कंडक्टर से ड्राइवर ने की अश्लील बातें:बोला- बस को उसी तरह सजाएगा जैसे वो काजल-बिंदी-लिपस्टिक लगाती हैं

लखनऊ में परिवहन मुख्यालय में तैनात एक महिला कंडक्टर ने ड्राइवर पर अश्लील बातें करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *