Breaking News

लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी बैठक शुरू हंगामे का आसार मेयर नगर आयुक्त विवाद के बीच नहीं होगा सदन

लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में हंगामा होने के आसार हैं। शहर में विकास कार्य के ठप होने के चलते पार्षद हंगामा कर सकते हैं। क्योंकि मेयर के साथ 9 नवंबर को उनके सरकारी आवास पर हुई बैठक में पार्षद एकजुट हुए थे।

हालांकि, पिछली 2 कार्यकारिणी की बैठक 24 अक्टूबर और 30 अक्टूबर को रद्द हो गई थी। पहली बैठक में मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार के बीच अधिकारों को लेकर हुई बहस के बाद विवाद बढ़ा था। जिसके बाद दूसरी बैठक भी रद्द हो गई गई थी।

उसके बाद 10 नवंबर को मेयर सुषमा खर्कवाल ने कार्यकारिणी बैठक बुलाने का नगर आयुक्त गौरव कुमार को निर्देश दिया था। इस पर यह बैठक बुलाई गई है। वहीं, मेयर ने नगर निगम का सामान्य और विशेष सदन भी बुलाने का निर्देश दिया था, लेकिन नियमों के पेंच के चलते सदन रद्द हो गया है।

लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में कार्यकारिणी की बैठक चल रही है।
लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में कार्यकारिणी की बैठक चल रही है।
लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में कार्यकारिणी की बैठक में मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार मौजूद हैं।
लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में कार्यकारिणी की बैठक में मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार मौजूद हैं।
नगर निगम मुख्यालय में कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है।
नगर निगम मुख्यालय में कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है।

About uplive

Check Also

लखनऊ में महिला कंडक्टर से ड्राइवर ने की अश्लील बातें:बोला- बस को उसी तरह सजाएगा जैसे वो काजल-बिंदी-लिपस्टिक लगाती हैं

लखनऊ में परिवहन मुख्यालय में तैनात एक महिला कंडक्टर ने ड्राइवर पर अश्लील बातें करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *