Breaking News

नगर निगम लखनऊ द्वारा शहर में चल रहे विकास कार्यों की गति बढ़ाने के लिए शनिवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने ?

नगर निगम लखनऊ द्वारा शहर में चल रहे विकास कार्यों की गति बढ़ाने के लिए शनिवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने जोन–8 व जोन–7 के विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। जोन–8 में उन्होंने पासी चौराहे पर बन रही वीरांगना रानी ऊदा देवी की प्रतिमा स्थल और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया।

नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई में लापरवाही न होने की सख्त चेतावनी देते हुए सेनेटरी अधिकारियों को स्थल की नियमित निगरानी का निर्देश दिया।

मनोरथ गोशाला का निरीक्षण किया

हॉर्टिकल्चर विभाग को गार्डन वेस्ट निस्तारण और स्थल की साज-सज्जा शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, जोनल अधिकारी, सेनेटरी ऑफिसर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पासी चौराहे के बाद नगर आयुक्त ने जोन–7 स्थित मनोरथ गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला की भूमि के चारदीवारी निर्माण, मैनपावर बढ़ाने और समुचित व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया।

गोशाला की सुविधाओं का विस्तार होगा

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि गोशाला की सुविधाओं का विस्तार नगर निगम की प्राथमिकता में है, इसलिए सभी कार्य तय समय पर पूरे किए जाए।उन्होंने अपर नगर आयुक्त ललित को सख्त निर्देश दिए कि समय सीमा समाप्त होने पर वे स्वयं निरीक्षण करें। यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित एजेंसी या ठेकेदार पर अर्थदंड लगाने और ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाए।

About uplive

Check Also

लखनऊ में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा ईंट से सिर कूच कर लाई-चना विक्रेता की हत्या की थी 3 आरोपी गिरफ्तार ?

लखनऊ में विकासनगर इलाके में सड़क किनारे ठेला लगाकर सो रहे लाई-चना विक्रेता की बेरहमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *