Breaking News

लखनऊ महानगर निवासी निजी कंपनी की एक महिला कर्मी ने दिल्ली के युवक पर जबरन शादी कराने, ब्लैकमेल करने और रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है।

लखनऊ महानगर निवासी निजी कंपनी की एक महिला कर्मी ने दिल्ली के युवक पर जबरन शादी कराने, ब्लैकमेल करने और रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने की पुलिस ने आरोपी युवक रोहित सागर और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि 6 नवंबर 2024 को एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दिल्ली पीतमपुरा निवासी रोहित सागर से परिचय हुआ था। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने उनकी आपत्तिजनक फोटो हासिल कर ली और शादी का दबाव बनाने लगा। डर के चलते वह 23 जुलाई को दिल्ली चली गईं। जहां रोहित ने उनकी और फोटो खींच लीं और उन्हें वापस लखनऊ भेज दिया।

दिल्ली बुलाकर जबरन शादी कर ली

आरोप है कि इसके बाद अगस्त में दोबारा दिल्ली बुलाकर रोहित ने जबरन शादी कर ली। पीड़िता के मुताबिक आरोपी परिवार ने उन्हें करीब तीन घंटे तक घर में बंधक बनाकर रखा और शादी की जानकारी किसी से साझा करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्हें लखनऊ भेज दिया गया।

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद आरोपी लगातार रुपए मांगने लगा। विरोध न कर पाने की वजह से वह करीब एक लाख रुपए उसे दे चुकी हैं। इसके बाद भी मांग बढ़ती गई।

जबरन दिल्ली ले जाने का दबाव बनाने लगा

आरोप है कि 2 नवंबर 2025 को रोहित अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ अचानक पीड़िता के घर पहुंच गया और उन्हें जबरन दिल्ली ले जाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए घर से भाग निकले।

इंस्पेक्टर मंजू पांडेय के अनुसार, दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। आगे की कार्रवाई साक्ष्यों और बयान के आधार पर की जाएगी।

About uplive

Check Also

लखनऊ में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा ईंट से सिर कूच कर लाई-चना विक्रेता की हत्या की थी 3 आरोपी गिरफ्तार ?

लखनऊ में विकासनगर इलाके में सड़क किनारे ठेला लगाकर सो रहे लाई-चना विक्रेता की बेरहमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *