Breaking News

₹1.50 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार:लखनऊ में अर्टिगा कार से करते थे सप्लाई, 2 तस्कर बाराबंकी के

राजधानी लखनऊ में नशे के कारोबार पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने तीन सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से 550 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई विभूतिखंड थाना क्षेत्र में की गई।

मुखबिर की सूचना पर शहीद पथ के पास दबिश

गोरखपुर एएनटीएफ यूनिट ने विभूतिखंड पुलिस के सहयोग से रविवार को यह कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शहीद पथ मार्ग पर कामता चौराहे से कुछ दूरी पर बीबीडी विराज टावर के सामने एक अर्टिगा कार को घेरा गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

बाराबंकी और लखनऊ के रहने वाले हैं तस्कर

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाराबंकी जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के टिकरा उस्मा गांव निवासी मोहम्मद अनस (24), नासिर अली (55) और लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टिकनिया मऊ गांव निवासी मोहम्मद अरसलान (21) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने ही गांव के एक व्यक्ति से हेरोइन लेकर उसे बेचने जा रहे थे।

अर्टिगा कार, मोबाइल और नकदी भी बरामद

एएनटीएफ के अनुसार तस्करों के कब्जे से 550 ग्राम अवैध हेरोइन के अलावा एक अर्टिगा कार, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 8900 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपए आंकी गई है।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

मामले में थाना विभूतिखंड, कमिश्नरेट लखनऊ में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के नेटवर्क और सप्लाई चेन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि इस धंधे में शामिल अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

पहले भी चर्चा में रहा है टिकरा इलाका

बताया जा रहा है कि टिकरा उस्मा गांव पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों को लेकर चर्चा में रहा है। पुलिस ने अतीत में कई बड़े तस्करों को जेल भेजा है, लेकिन इसके बावजूद यह अवैध धंधा पूरी तरह समाप्त नहीं हो सका है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर यह इलाका सुर्खियों में आ गया है।

About uplive

Check Also

लखनऊ में महिला कंडक्टर से ड्राइवर ने की अश्लील बातें:बोला- बस को उसी तरह सजाएगा जैसे वो काजल-बिंदी-लिपस्टिक लगाती हैं

लखनऊ में परिवहन मुख्यालय में तैनात एक महिला कंडक्टर ने ड्राइवर पर अश्लील बातें करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *