Breaking News

लखनऊ के गोमतीनगर में अजीब ढंग से रखा हुआ महिला का शव मिला। शव को सड़क के किनारे नाली के ऊपर दीवार के सहारे रखा गया था।

लखनऊ के गोमतीनगर में अजीब ढंग से रखा हुआ महिला का शव मिला। शव को सड़क के किनारे नाली के ऊपर दीवार के सहारे रखा गया था। आने-जाने वाले लोगों को घंटों तक यही लगता रहा कि कोई महिला बैठी होगी। जब वह दोपहर तक अपनी जगह से हिली नहीं तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस पहुंची तो पता चला कि वह किसी महिला की डेडबॉडी है। शरीर पर चोट के कई निशान हैं। पूरे शरीर पर घसीटने की वजह से मिट्टी लगी हुई थी। पैरों में भी पकड़ने के निशान बने थे। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या की गई होगी। उसके बाद शव को यहां ठिकाने लगाया गया है।

महिला का शव कुछ इस तरह से सड़क किनारे दीवार के सहारे टिकाकर रखा गया था।
महिला का शव कुछ इस तरह से सड़क किनारे दीवार के सहारे टिकाकर रखा गया था।
पुलिस के पहुंचने के बाद वहां से निकलने वाले लोग रुकने लगे।
पुलिस के पहुंचने के बाद वहां से निकलने वाले लोग रुकने लगे।
पुलिस ने डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

नहीं हो पाई शव की शिनाख्त

गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विशालखंड-2 में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव रिटायर्ड IAS प्रीतम सिंह के बाहर रखा था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश तिवारी ने कहा- महिला की उम्र 45 साल के आसपास लग रही है।

आसपास टीम में लगाकर पहचान कराई जा रही है। वहीं, मामले में एसीपी गोमतीनगर बृज नारायण ने कहा- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ कह पाना संभव है। फिलहाल, इलाके के CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है।

About uplive

Check Also

लखनऊ में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा ईंट से सिर कूच कर लाई-चना विक्रेता की हत्या की थी 3 आरोपी गिरफ्तार ?

लखनऊ में विकासनगर इलाके में सड़क किनारे ठेला लगाकर सो रहे लाई-चना विक्रेता की बेरहमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *