Breaking News

राजधानी लखनऊ पुलिस ने 40 घंटे में दाखिल की चार्जशीट स्कूल वैन चालक ने कक्षा 3 की छात्रा को बैड टच किया था आरोपी जेल में

लखनऊ में सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में कक्षा 3 की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 40 घंटे के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह घटना एक स्कूल वैन चालक द्वारा की गई थी।

यह मामला 1 दिसंबर को सामने आया, जब सरोजनीनगर निवासी एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसकी आठ वर्षीय बेटी को स्कूल लाने-ले जाने वाले वैन चालक सुनीत कुमार सिंह, निवासी गंगानगर, अमौसी, सरोजनीनगर, पिछले एक सप्ताह से गलत तरीके से छू रहा था।

बच्ची ने मां से की शिकायत

बच्ची ने डर और शर्म के कारण शुरुआत में इसकी जानकारी घर पर नहीं दी। बाद में उसने अपनी मां को बताया, जिसके तुरंत बाद मां ने पुलिस को सूचित किया। एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा ने बताया कि शिकायत मिलते ही सरोजनी नगर पुलिस सक्रिय हो गई। मामला दर्ज कर उपनिरीक्षक अंकित कुमार को जांच सौंपी गई।

मेडिकल परीक्षण कराया

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 180 एवं 183 के तहत बयान दर्ज किए। अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी सुनीत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

एसीपी वर्मा ने बताया कि विवेचक ने लगातार कार्रवाई करते हुए महज 40 घंटे में पूरी विवेचना संपन्न कर आरोप पत्र तैयार किया और माननीय न्यायालय को प्रेषित कर दिया।

About uplive

Check Also

लखनऊ में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अन्तरराज्यीय गिरोह पर एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है।

लखनऊ में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अन्तरराज्यीय गिरोह पर एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *