Breaking News

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में सोमवार (1 दिसंबर) को महिला की हत्या सेक्स और शराब के रुपए मांगने पर की गई थी। पुलिस ने बुधवार को विनीत खंड ?

लखनऊ के गोमती नगर में सोमवार (1 दिसंबर) को महिला की हत्या सेक्स और शराब के रुपए मांगने पर की गई थी। पुलिस ने बुधवार को विनीत खंड इलाके से दो युवकों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया। आरोपियों ने महिला को मारने के बाद उसके शव को ई-रिक्शा पर लादकर रिटायर्ड IAS के घर के बाहर पार्क की दीवार से सटाकर बैठा दिया था।

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया- पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। स्थानीय लोगों और संदिग्धों से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज-मुखबिर की सूचना के आधार पर देवेन्द्र सिंह (24) और सूरज पाल (24) को गिरफ्तार किया। देवेन्द्र कानपुर और उसका दोस्त राम स्वरुप विशाल खंड-2 का ही रहने वाला है।

पुलिस ने बुधवार को विनीत खंड इलाके से आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बुधवार को विनीत खंड इलाके से आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

लखनऊ के गोमतीनगर में सोमवार को रिटायर्ड IAS के घर के बाहर अजीब ढंग से रखा हुआ महिला का शव मिला था। शव को सड़क के किनारे नाली के ऊपर दीवार के सहारे रखा गया था। आने-जाने वाले लोगों को घंटों तक यही लगता रहा कि कोई महिला बैठी है। जब वह दोपहर तक अपनी जगह से हिली नहीं तो पुलिस को सूचना दी गई थी।

पुलिस पहुंची तो पता चला कि वह किसी महिला की डेडबॉडी है। शरीर पर चोट के कई निशान थे। पूरे शरीर पर घसीटने की वजह से मिट्टी लगी हुई थी। पैरों में भी पकड़ने के निशान बने थे। महिला अलीगंज सेक्टर- बी की रहने वाली थी।

महिला का शव कुछ इस तरह से सड़क किनारे दीवार के सहारे टिकाकर रखा गया था।
महिला का शव कुछ इस तरह से सड़क किनारे दीवार के सहारे टिकाकर रखा गया था।
पुलिस के पहुंचने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई थी।
पुलिस के पहुंचने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई थी।

सेक्स और शराब के रुपए मांगने पर बिगड़ी बात

अभियुक्त देवेन्द्र ने पूछताछ में पुलिस को बताया- सोमवार रात 8 बजे अपने ई-रिक्शा से नवाब पुरवा ठेके पर शराब लेने गया था। रेलवे स्टेशन गोमती नगर के पास महिला ने हाथ देकर रोका और ई रिक्शा में बैठ गई। रास्ते में उसने शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। महिला ने कहा- हमको शराब पिलाओगे, तो साथ चलूंगी।

यह बात अपने दोस्त सूरज को फोन कर बताई। सूरज ने कहा ठीक घर ले आओ। इस पर महिला को विशाल खंड- 2 पानी की टंकी के पास सूरज की झोपड़ी लेकर गया। यहां हम तीनों ने शराब पी, संबंध बनाए। इसके बाद महिला पैसे मांगने लगी, जबकि रुपयों की कोई बात नहीं हुई थी। महिला ने रुपए नहीं देने पर हंगामा शुरू कर दिया। आस-पास पॉश रिहायशी इलाका होने के कारण हम लोगों को गुस्सा आ गया।

हत्या का मुख्य आरोपी कानपुर देवेन्द्र का रहने वाला है, लखनऊ में रहकर ई-रिक्शा चलाता है। जबकि उसका दोस्त सूरज गोमती नगर के विशालखंड-2 में झोपड़ी डालकर कपड़े प्रेस करने का काम करता है।
हत्या का मुख्य आरोपी कानपुर देवेन्द्र का रहने वाला है, लखनऊ में रहकर ई-रिक्शा चलाता है। जबकि उसका दोस्त सूरज गोमती नगर के विशालखंड-2 में झोपड़ी डालकर कपड़े प्रेस करने का काम करता है।

तखत से लगा सिर, बेहोश हुई

गुस्से में हम दोनों ने महिला को धक्का दे दिया, जिससे उसका सिर पीछे रखे तखत में लड़ गया। वह बेहोश हो गई। काफी देर तक वह नहीं उठी, तो हम लोग डर गए। हम दोनों ने रात गहराने का इंतजार किया। रात करीब 3 बजे उसे हिलाकर देखा तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। हम दोनों ने बेहोश महिला को ई-रिक्शा में डाला और विशाल खंड-2 में एक मकान के पास दीवार से सटा कर बैठा दिया। उसके बाद फरार हो गए।

होश आने पर घर चली जाने की थी उम्मीद

देवेंद्र ने बताया- हम दोनों शराब के नशे में थे। ई-रिक्शा में महिला को डालकर 200 मीटर दूर एक जगह बैठा दिया था। उम्मीद थी जब होश आएगा तब वह घर चली जाएगी। हालांकि सुबह उसकी मौत की खबर से हम लोग घबराकर फरार गए।

About uplive

Check Also

लखनऊ में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अन्तरराज्यीय गिरोह पर एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है।

लखनऊ में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अन्तरराज्यीय गिरोह पर एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *