div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र में स्थित एक जन सेवा केंद्र पर मंगलवार की रात को चोर सेंध लगाकर हजारों रुपए की नकदी समेत अन्य सामान उठा ले गए। बुधवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered”div
नगराम थाना क्षेत्र के असलम नगर गांव निवासी परमजीत अपने दोस्त राजेंद्र प्रसाद के साथ मिलकर कनौजिया मार्केट में जन सेवा केंद्र चलाते हैं। प्रतिदिन की भांति वह मंगलवार की शाम जन सेवा केंद्र बंद करके अपने घर चले गए। बुधवार की सुबह पड़ोसी मेडिकल दुकानदार प्रमोद रही ने उन्हें दुकान में चोरी होने की जानकारी दी। जब वे सहज जन सेवा केंद्र पर पहुंचे तो देखा कि सहज जन सेवा केंद्र में पीछे की दीवार में सेंध लगा है।
सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। चोर मेज की रैक में रखी 55 हजार रुपए की नकदी सहित अन्य सामान उठा ले गए। जिसके बाद उन्होंने चोरी की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर चोरों के खोजबीन में जुट गई है। नगराम थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

