div class=”d1172d9b”
div class=”edd8d071″div
div
div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक भट्ठे में मजदूर ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया हैं।
div class=”
cf559a0e
b06c8b9b
“
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्नाव जनपद के लोहानीपुर थाना मौरावां में रहने वाला युवक धीरज लोधी 23वर्ष अपने जीजा और भाई के साथ रहकर गोसाईगंज इलाके के मोहम्मदपुरगढ़ी गांव में स्थित मां लक्ष्मी भट्ठा में रहकर ईट पथाई सहित अन्य काम करता था।
भट्ठे पर रहकर ही मजदूरी करता था मृतक
धीरज ने बीती मंगलवार देर रात को भट्ठे में बने अपने कमरे में शर्ट से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । साथियों को नजर पड़ी तो उसे अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । वह काफी दिनों से भट्ठे पर रहकर ही मजदूरी करता था। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी ।

