Skip to content
September 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव के विजन डॉक्यूमेंट पर जाम का निशान साधा।

April 11, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”बुधवार को सपा ने घोषण पत्र जारी किया। इसके बाद डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। - Dainik Bhaskardiv
div class=”f46ba790″बुधवार को सपा ने घोषण पत्र जारी किया। इसके बाद डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।div
div class=”fe1b7d06″div

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया। उसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव के विजन डॉक्यूमेंट पर जाम का निशान साधा। कहा- मुझे समझ में नहीं आया कि जिस पार्टी का कोई विजन ही नहीं है, वह जनता का विजन क्या देखेगी। समाजवादी पार्टी के दृष्टि और दृष्टिकोण में केवल परिवार की उन्नति और प्रगति ही सीमित है।

div class=”

cf559a0e
b06c8b9b

div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

सपा का विजन डॉक्युमेंट पार्टी की नीतियों से मेल नहीं खाती

I.N.D.I. अलायंस पर तंज कसते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा- इंडियन परिवार लीग में सबसे ज्यादा मैच हार चुकी टीम के मुखिया द्वारा जारी विजन डॉक्यूमेंट में लिखी बातें किसी भी सूरत में सपा की नीतियों से मेल नहीं खाती हैं। सपा मुखिया अपनी करारी हार के डर से मैदान से बाहर हैं। वे चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इनके खुद के चचा भी मैदान से बाहर हो लिए हैं। ये जनता से किए गए धोखे का विजन लिए घूम रहे हैं, जिसमें माफियाराज, गुंडाराज की वापसी की ही बात प्रमुख है।

प्रत्याशियों के टिकट बदलने पर कसा तंज

ब्रजेश पाठक ने कहा- अखिलेश को जब खुद अपने कैंडिडेट्स पर ही एतबार नहीं है, कुछ घंटों में टिकट बदल दे रहे हैं, तो वे जनता से किए वादे कैसे निभा पाएंगे। इनका विजन और मिशन प्रदेश को लूटना है, संसाधनों पर डाका डालकर अपने परिवार का ही विकास करना है। इनका PDA ‘परिवार डिवलपमेंट अथॉरिटी’ ही है। उत्तर प्रदेश ने 2012-17 के दौरान इनकी सरकार का शासन देख लिया है। इनसे ऊबकर ही प्रदेश की जनता ने भाजपा को चुना है। क्योंकि उसने मोदी के नेतृत्व में भारत की तरक्की देखी है। यूपी में योगी के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार जनता के आशीर्वाद से ही बनी है।

सपा सरकार में वन जिला वन माफिया का कलर था

उपमुख्यमंत्री ने कहा- अखिलेश यादव ने अपने विजन डॉक्यूमेंट में सबको सुरक्षा की बात कही है। इनकी सरकार में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया का कल्चर था। माफिया इनकी गाड़ी में घूमा करता था। इन्होंने बहू-बेटियों की सुरक्षा की बात कही है। प्रदेश की जनता यह भूली नहीं है कि प्रदेश में क्या माहौल था। बहू-बेटियां घरों से निकलने में डरती थी।

ब्रजेश पाठक ने कहा- यह कहावत आम हो चली है कि जिस गाड़ी में सपा का झंडा उसमें बैठा बड़ा-सा गुंडा। इन्होंने नौकरियों की लूट की। जमीनों की लूट की। इन्होंने दवाइयों की भी लूट की थी। अपने शासन में ये जनता का राशन भी खा गए थे। ये गुंडों, माफिया को मंत्री बनाते रहे हैं। सांसद और विधायक बनाते रहे हैं। इनका हित माफिया से जुड़ा है। ये जनहित की बात नहीं कर पाएंगे।

‘सपा सरकार में गन्ना बकाया का भुगतान भाजपा सरकार ने चुकाया’

ब्रजेश पाठक ने कहा- भाजपा सरकार में PM मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में अमन, चैन कायम है। गरीब की सुनवाई पीएम के राज में ही संभव है। सपा मुखिया किसान हित की क्या बात करेंगे, जिन्होंने गन्ना मिल मालिकों से गठजोड़ कर सौदेबाजी की। घटतौली कराई, पर्ची स्कैम किया। पीएम मोदी और सीएम योगी की सरकार में गन्ना मूल्य तो बढ़ा ही, किसानों को रिकॉर्ड समय में भुगतान किया है। इनकी सरकार का भी बकाया भाजपा सरकार में चुकाया गया है।

ब्रजेश पाठक ने कहा- हम जो कहते हैं वो करते हैं। हमने 370 को समाप्त किया, हमने ट्रिपल तलाक को खत्म किया। CAA को लागू किया। देश की एकता-अखंडता और सुरक्षा के मुद्दे पर हमारी नीति स्पष्ट रही है। हमने गरीब कल्याण की दर्जनों योजनाएं लागू की हैं। मोदी ने गरीबों को पक्की छत दी, उन्हें शौचालय की सुविधा, मुफ्त गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, मुफ्त राशन की सुविधा, 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर के रूप में आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया है।

ब्रजेश पाठक ने कहा- किसानों को मान और सम्मान देने का काम पीएम मोदी ने किया है। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का पवित्र काम पीएम मोदी ने किया है। किसान सम्मान निधि, खाद सब्सिडी, बीज सब्सिडी, फसलों पर डेढ़ गुना एमएसपी देने का काम भी मोदी सरकार ने किया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें