Skip to content
September 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

ईडी ने बुधवार को रीयल एस्टेट का कारोबार करने वाली कंपनी तुलसियानी ग्रुप के कई ठिकानों पर छापा मारा है।

April 24, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

ईडी ने बुधवार को रीयल एस्टेट का कारोबार करने वाली कंपनी तुलसियानी ग्रुप के कई ठिकानों पर छापा मारा है। ईडी की टीमें लखनऊ के पत्रकारपुरम के सहारा स्टेट मार्केट में इस समय तुलसियानी ग्रुप के आफिस में मौजूद है। टीम यहां पर सुबह में ही पहुंच गई थी। इस कंपनी में भाजपा के हरैया विधायक अजय सिंह की पाटर्नरशिप है।

div class=”

cf559a0e
b06c8b9b

div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

मामला सामने आने के बाद उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर अपनी सफाई दी है। उनका कहना है कि उनके यहां पहले भी छापा पड़ चुका है लेकिन जांच में कुछ भी नहीं निकला। वह आगे भी किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। विपक्ष लगातार सवाल खड़े करता है कि भाजपा सरकार में ईडी केवल विपक्ष के नेताओं के यहां छापे मारती है। उनका ये आरोप झूठा साबित हुआ है। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही है। मैं उनका सहयोग करूंगा।

div class=”f3e032cb “ये तस्वीर पत्रकारपुरम के सहारा स्टेट मार्केट में तुलसियानी ग्रुप पर जांच करने पहुंची इडी की टीम की है।div
div class=”f46ba790″ये तस्वीर पत्रकारपुरम के सहारा स्टेट मार्केट में तुलसियानी ग्रुप पर जांच करने पहुंची इडी की टीम की है।div

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं

प्रयागराज, नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम में भी ईडी की टीम छानबीन कर रही हैं। कंपनी पर बैंक और निवेशकों की करोड़ों रुपए की रकम हड़पने का आरोप है। बीते दिसंबर माह में ईडी ने कंपनी के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं।

div class=”f3e032cb “हरैया विधायक अजय सिंह का कहना है, जांच एजेंसियां अपना काम कर रही है। मैं जांच में उनका सहयोग करूंगा।div
div class=”f46ba790″हरैया विधायक अजय सिंह का कहना है, जांच एजेंसियां अपना काम कर रही है। मैं जांच में उनका सहयोग करूंगा।div

बैंक मैनेजर ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

निवेशकों द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमों के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की थी। कंपनी ने फर्जी दस्तावेज जमाकर पीएनबी से 4.63 करोड़ रुपए कर्ज लिया था। जब बैंक ने कर्ज वसूली के लिए पत्राचार किया तो बिल्डर ने कोई जवाब नहीं दिया। बैंक मैनेजर की शिकायत पर तुलसियानी ग्रुप के निदेशक महेश तुलसियानी, अनिल कुमार तुलसियानी और पूर्व निदेशकों पर हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं, निवेशकों के करोड़ों रुपए हड़पने के आरोप में लखनऊ पुलिस ने अजय तुलसियानी और अनिल कुमार तुलसियानी को गिरफ्तार किया था। ईडी की प्रारंभिक पड़ताल में निवेशकों और बैंक की 30 करोड़ से अधिक रकम हड़पने की पुष्टि होने के बाद सुबूत जुटाने के लिए बुधवार को छापे मारे गए हैं।

div class=”f3e032cb “प्रयागराज, नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम में भी ईडी की टीम छानबीन कर रही हैं। कंपनी पर बैंक और निवेशकों की करोड़ों रुपए की रकम हड़पने का आरोप है।div
div class=”f46ba790″प्रयागराज, नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम में भी ईडी की टीम छानबीन कर रही हैं। कंपनी पर बैंक और निवेशकों की करोड़ों रुपए की रकम हड़पने का आरोप है।div

इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज खंगाले

तुलसियानी ग्रुप के दफ्तर में में ईडी की टीम ने इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज खंगाल रही है। रियल एस्टेट कंपनी के बोर्ड में कई बिल्डर प्रोजक्ट के बारे में भी जानकारी दी गई है। जिस वक्त ईडी की टीम यहां पर पहुंची थी। गेट बंद था। इसके बाद ताला तोड़कर ईडी के अधिकारी जांच करने के लिए अंदर गए। मौके पर टीम के साथ में पुलिस और आरपीएफ के जवान भी मौजूद हैं।

अपार्टमेंट नहीं मिलने पर दर्ज हुआ मुकदमा

बिल्डर तुलसियानी लोगों को आकर्षक स्कीम के जरिए अपार्टमेंट देने का वादा कर उनसे पैसे जमा करा रहा था, जबकि उसके पास जमीन का एक टुकड़ा भी नहीं था, अपार्टमेंट तो दूर की बात है। कंपनी के निदेशकों ने राजधानी के अंसल स्थित सुशांत गोल्फ सिटी में अपार्टमेंट बनाने के नाम पर रकम जमा कराई। पिछले पांच वर्षों में, दर्जनों निवेशकों ने अपार्टमेंट नहीं खरीदने के लिए तुलसियानी बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। बाद में बिल्डर ने सुशांत गोल्फ सिटी में अपार्टमेंट बनाए लेकिन निवेशकों को कब्जा सौंपने में देरी की। रेरा में दर्ज शिकायत के बाद तीन अपार्टमेंट जब्त कर लिए गए

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें