Skip to content
September 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक के बेलगावी पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी जनसभा में कहा- कांग्रेस को देश की उपलब्धियां अच्छी ?

April 28, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 28 मार्च को कर्नाटक में बेलगावी के बाद उत्तर कन्नड़ के सिरसी और दावणगेरे जाएंगे। आखिर में वे बेल्लारी जाएंगे। - Dainik Bhaskar div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 28 मार्च को कर्नाटक में बेलगावी के बाद उत्तर कन्नड़ के सिरसी और दावणगेरे जाएंगे। आखिर में वे बेल्लारी जाएंगे।div
div class=”fe1b7d06″div

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक के बेलगावी पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी जनसभा में कहा- कांग्रेस को देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती। उन्होंने पहले कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाए फिर EVM के बहाने पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने की कोशिश की।

div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered”div

प्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस के शहजादे को हमारे राजा-महाराजाओं के योगदान याद नहीं आते। ये वोटबैंक की राजनीति के लिए राजा-महाराजाओं के खिलाफ बोलने की हिम्मत करते हैं और नवाबों, बादशाहों और सुल्तानों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है।

उन्होंने कहा- तुष्टिकरण ही कांग्रेस का लक्ष्य और मिशन है। PFI एक राष्ट्र विरोधी संगठन जिसे हमारी सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया था, कांग्रेस अपने राजनीतिक फायदे के लिए एक माध्यम के रूप में इसका इस्तेमाल कर रही है। वायनाड (राहुल गांधी की संसदीय सीट) में सिर्फ एक सीट जीतने के लिए कांग्रेस ऐसे आतंकी संगठन का बचाव करने में जुटी है।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

8 पॉइंट में मोदी की 32 मिनट की स्पीच पढ़ें…

1. कोराना वैक्सीन से लेकर EVM तक हर चीज पर सवाल उठाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में 4 रैलियां करेंगे। सबसे पहले वे बेलगावी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा- भारत जब मजबूत होता है तो हर भारतीय खुश होता है लेकिन कांग्रेस देशहित से इतना दूर हो चुकी है कि उसे देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती। भारत की हर सफलता पर उन्हें शर्म आने लगी है। उन्होंने EVM के बहाने पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने की कोशिश की।

2. हुबली कॉलेज में हत्या हुई, कांग्रेस ने यहां भी तुष्टिकरण किया

PM ने हुबली के एक कॉलेज में 18 अप्रैल को कांग्रेस पार्षद की बेटी नेहा की हत्या की भी चर्चा की। नेहा को सरेआम फयाज ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा- हुबली में कॉलेज कैंपस में जो हुआ उसने देश में भूचाल ला दिया है, उस बेटी का परिवार एक्शन की मांग करता रहा लेकिन कांग्रेस की सरकार तुष्टिकरण के दबाव को ही प्राथमिकता देती है। उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता है।

3. कांग्रेस ने बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट को कह दिया सिलेंडर फटा होगा

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु के कैफे में हुए बम धमाके का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- बेंगलुरु के कैफे में धमाका हुआ तो भी कांग्रेस की सरकार में गंभीरता नहीं आई, उन्होंने यहां तक कह दिया कि गैस का सिलेंडर फटा होगा। कांग्रेस देश की जनता के आंखों में धूल क्यों झोंक रही है?

4. कांग्रेस के शहजादे हमारे राजा-महाराजाओं को अत्याचारी कहते हैं

कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि भारत के राजा, महाराजा अत्याचारी थे, वे गरीबों की जमीन छीन लेते थे। कांग्रेस के शहजादे ने छत्रपति शिवाजी महाराज, रानी चिनम्मा का अपमान किया है। कांग्रेस के शहजादे का बयान सोच-समझकर वोट बैंक की राजनीति करने के लिए, तुष्टीकरण के लिए दिया गया बयान है।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

5. औरंगजेब ने हमारे मंदिरों को तोड़ा, कांग्रेस उनके समर्थक पार्टियों के साथ

मोदी बोले- कांग्रेस को औरंगजेब के अत्याचार याद नहीं आते, जिसने हमारे सैकड़ों मंदिरों को तोड़ा, अपवित्र किया। कांग्रेस औरंगजेब की गुणगान करने वाली पार्टियों के साथ खुशी से गठबंधन करती है। ये भूल गए, जिन्होंने हमारे तीर्थों को तहस-नहस किया, लूटपाट किया, गौ हत्याएं की।

6. कांग्रेस की नजर स्त्री धन पर, ये एक्स-रे कराने की योजना बना रहे

हम देश की महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं। और दूसरी ओर, कांग्रेस आपकी संपत्ति, आपके सोने, स्त्री धन, मंगलसूत्र और न जाने क्या-क्या का ‘एक्स-रे’ कराने की योजना बना रही है। कांग्रेस का लक्ष्य आपके घरों पर छापे मारना और आपके अधिकारों और संपत्तियों को छीनना है।

7. आपकी संपत्ति को अपने पसंदीदा वोट बैंक में बांटने की बात करती है

कांग्रेस आपकी संपत्ति को अपने पसंदीदा वोट बैंक में बांटने की बात करती है। क्या आप अपनी मेहनत की कमाई किसी को दे देना चाहेंगे? क्या आप कांग्रेस को अपना मंगलसूत्र हड़पने देंगे? नहीं! क्या कोई ‘पंजा’ आपकी संपत्ति लूट सकता है? नहीं। मैं कांग्रेस को सचेत करना चाहता हूं – ये मंसूबे छोड़ दीजिए!

8. दस साल में हमने इज ऑफ लिविंग के लिए काम किया

मोदी ने कहा- पिछले 10 वर्षों में भाजपा, NDA सरकार ने देश के नागरिकों की इज ऑफ लिविंग के लिए बहुत काम किया है। इसका बड़ा उदाहरण भारतीय न्याय संहिता है, कांग्रेस मानसिक रूप से अंग्रेजों की गुलामी में ही जी रही थी। अब भारत में न्याय संहिता में दंड को नहीं बल्कि न्याय देने को प्राथमिकता दी गई है।

27 अप्रैल को कोल्हापुर में बोले- INDI गठबंधन 5 साल में पांच PM बनाएगा

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

27 मार्च को उन्होंने कोल्हापुर में कहा- कांग्रेस की सरकार आई तो वो महिलाओं के सोने-चांदी की जांच करवाएगी और इसे अल्पसंख्यकों में बांट देगी। PM ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो ये CAA को खत्म कर देंगे। कश्मीर में धारा 370 को वापस लाएंगे। ये वो लोग हैं जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनने का विरोध किया।

EC ने पीएम की स्पीच के खिलाफ जांच शुरू की; बांसवाड़ा में कहा था- कांग्रेस आई तो आपकी संपत्ति ज्यादा बच्चे वालों में बांट देगी

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

इलेक्शन कमीशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांसवाड़ा में दिए गए बयान की जांच शुरू कर दी है। पीएम मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो लोगों की संपत्ति को ज्यादा बच्चे वालों में बांट देगी। साथ ही पीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उस टिप्पणी का भी जिक्र किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें