Skip to content
September 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

आठ साल की बालिका पर हिंसक जानवर ने किया हमला

May 4, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

आठ साल की बालिका पर हिंसक जानवर ने किया हमला


मिहींपुरवा(बहराइच): कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के धर्मापुर रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत धर्मापुर के मजरा जलिहा निवासी सुखलाल की पुत्री श्रद्धा उम्र लगभग आठ वर्ष को तेंदुए ने हमला कर दिया है । ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दिया ।

सूचना पर वन टीम मौके पर पहुंची । घायल बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर लाया। बालिका के गले पर गहरी चोट होने के कारण डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया । सुखलाल ने बताया कि श्रद्धा घर के बाहर खेल रही थी कि जंगल की तरफ से तेंदुए ने हमला कर गर्दन से दबोच लिया । परिजनों द्वारा हल्ला मचाने व हाका लगाने पर तेंदुआ बालिका को छोड़कर जंगल की तरफ चला गया ।

वन विभाग को सूचना दिया । मौके पर वन विभाग धर्मापुर रेंज की टीम व एसटीपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे । मालूम हो की 2 दिन पूर्व चुन्नू की पुत्री शमा पर तेंदुए ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था तभी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है सभी तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे हैं इस दौरान वन कर्मियों द्वारा पिंजरा भी लगाया गया है परंतु तेंदुआ पकड़ से बाहर है लगातार घटनाएं कर रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें