Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में बदमाशों के हौसले बुलंद दबंगों ने चाचा-भतीजे को डंडों-बेल्टों से दौड़ा-दौड़ा पीटा:पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

May 11, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″
div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered”div
div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के नरायनखेड़ा गांव में शनिवार की सुबह गांव में आये चाचा-भतीजे को दबंग भाइयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों व बेल्ट से दौड़-दौड़ कर बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकले। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस चार आरोपियों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गयी हैं।

div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered”div

निगोहां के उतरावा मजरा रमपुरा गांव निवासी शैलेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया शनिवार सुबह वो अपने भतीजे के साथ जरूरी काम से नारायन खेड़ा गांव गये थे। जहां दबंग किस्म के बीरबल अपने भाई करन व राधेलाल व उनके बेटे साजन के साथ मिलकर बेवजह गाली-गलौज करने लगे। विरोध जताने पर चारों ने मिलकर उनकी व भतीजे की लाठी-डंडो व बेल्टो से दौड़-दौड़ कर बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकले।

पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

पीड़ित ने बताया दबंग इससे पहले भी सैदापुर गांव में रिटायर्ड सचिवालय कर्मी के घर तोड़फोड़ कर जमकर मारपीट कर चुके हैं। थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियो पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गयी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें