div class=”a88a1c42″
div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered”
div
div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ में ईवीएम में बैलेट पेपर लगाने का काम शुरू हो गया है। लखनऊ-मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में वोटिंग होगी। तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 20 मई मतदान होगा।
div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered”div
80 की उम्र पार कर चुके बुजुर्ग पोस्टल बैलेट से 13 मई को मतदान करेंगे। चुनाव आयोग की टीम 2500 मतदाताओं के घर जाएगी।
इसमें 1403 बुजुर्ग हैं। जिनकी उम्र 80 वर्ष या इससे ऊपर है। पोलिंग पार्टियां बुजुर्ग मतदाताओं के साथ दिव्यांगों के घर-घर जाकर मतदान कराएंगी।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″लखनऊ में रमाबाई रैली स्थल पर चुनावी तैयारियों में जुटे मतदानकर्मी।div
दिव्यांगों को भी पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा
लखनऊ में 1101 दिव्यांग भी पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे। दिव्यांग मतदाताओं के घर मतदानकर्मी खुद पहुंचेंगे। उनके पास बैलेट बॉक्स, पोस्टल बैलेट और सील होगी। मतदाता के घर या अस्पताल, जहां वह भर्ती हैं, वहीं पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, सुरक्षा कर्मियों के साथ पहुंचेंगे और उनसे वोटिंग कराएंगे। इसके अलावा जिन लोगों की मतदान के दिन ड्यूटी लगाई गई है, वो भी पोल्टल बैलेट से वोटिंग करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सूर्य पाल गंगवार की मौजूदगी में ईवीएम तैयार करने का काम किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्याशियों के क्रम के आधार पर बैलेट पेपर लगाए जाते हैं। मतदान के दिन उसी क्रम में प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह दिखाई देता है।




