div class=”a88a1c42″
लखनऊ पुलिस ने खोजी 3 घंटे में अपहरण हुई लड़कियां:दो कार सवार बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए, सीसीटीवी की मदद से पकड़े गए आरोपी
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″लखनऊ पुलिस ने अपहरण की गई लड़कियों को तीन घंटे खोजा निकाला। दो लड़के नाबालिक लड़कियों को बहला फुसला कर अपनी कार से भगा ले गए थे। जिसकी शिकायत लड़की के पिता ने दुबग्गा थाने में की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी व तकनीकी मदद से महज तीन घंटे में दोनों लड़कियों को बरामद किया।div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
जानकारी के मुताबिक सोमवार को दुबग्गा थाने में एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसकी नाबालिग लड़की व उसकी दोस्त का दो कार सवार लोगों ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
सीसीटीवी व तकनीकी मदद से पकड़ गए आरोपी
मामला महिला अपहरण से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की। थाना प्रभारी शकील अहमद तत्काल लड़कियों की तलाश में लग गए। जिसके बाद पुलिस ने साक्ष्यों को जुटाया। सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक मदद और मुखबिरों की मदद से तलाश शुरू की। पुलिस ने सघन अभियान चलाकर महज तीन घंटे में दोनों नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया।
मामले में यादव बाजार, दुबग्गा के रहने वाले आयन (19) पुत्र सुहेल अहमद और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद की गई। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों लड़कियों को उनके परिवार को सुपुर्द कर दिया गया है।




