Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ की मड़ियांव पुलिस ने गुमटी से चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों बंद दुकान से सामान चोरी करके चंपत हो गए थे।

By admin · May 17, 2024 · 1 min read

लखनऊ की मड़ियांव पुलिस ने गुमटी से चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों बंद दुकान से सामान चोरी करके चंपत हो गए थे। गुमटी मालिक की एफआईआर के बाद पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। गुरुवार को पुलिस ने दोनों को सामान बेचते हुए गिरफ्तार किया है।

शिवनगर सरस्वती विद्या मंदिर के पास रहने वाले कैलाश गुप्ता बेरी होटल के पास पान की गुमटी लगाते हैं। मंगलवार को गुमटी बंद करके गए। बुधवार को वापस लौटे तो गुमटी का ताला टूटा था। उसमें रखा सामान भी गायब था। एक हजार नकदी भी नहीं थी।

एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए। गुरुवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों लड़के भिटौली तिराहे के पास आईआईएम रोड के आगे उमेश चाय वाले के पास चोरी का सामान बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस रवाना हुई।

दोनों लड़के पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किए, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान देवीपुर थाना सिधौली के रहने वाले यूनुस (19) पुत्र आजम और आशू (24) पुत्र पप्पू किन्तुर, बदोसराय, बाराबंकी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी शिवनगर बेरी होटल के पास किराए के मकान में रहते हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

और खबरें