div class=”a88a1c42″
लखनऊ में इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो भेजी…FIR:युवती की तस्वीरों को एडिट करके ब्लैकमेकिंग की कोशिश; तलाश में जुटी साइबर टीम
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_ATF_300x250″ class=”fbad50ce”
div
div
div
लखनऊ में एक युवती की इंस्टाग्राम ID पर अश्लील तस्वीरें भेजने का मामला सामने आया है। जालसाज ने पहले लड़की की आईडी से उसकी कुछ तस्वीरें लीं और उन्हें एडिट करके अश्लील और आपत्तिजनक बनाया। इसके बाद वहीं फोटो वायरल करने की धमकी दी, 20 हजार रुपए की डिमांड की। मामला सरोजनीनगर थाना क्षेत्र का है।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
धमकी और वसूली की डिमांड से परेशान युवती ने पुलिस से शिकायत की है। जिसमें बताया करीब 15 दिन पहले उसके इंस्टाग्राम आईडी पर अपूर्व विद्यार्थी नाम से बने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से मैसेज आया। मैसेज में कहा कि आपके लिए एक खास मैसेज है और मुझसे तुरंत बात कर लीजिए।
पीड़िता ने जब वह मैसेज देखा तो अपूर्व वाली आईडी पर दिए नंबर पर बात की। इसके कुछ ही देर बाद जालसाज युवक ने लड़की की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें उसके मोबाइल पर भेज दी और कहा कि 20 हजार रुपए दो, नहीं तो इसे वायरल कर दूंगा।
लड़की की शादी भी तय थी तो जालसाज ने कहा कि पैसे नहीं मिले तो यह फोटो वायरल करके शादी कैंसिल करा दूंगा। इसके बाद भी युवती ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद अपूर्व वाली इंस्टाग्राम आईडी से युवती के कुछ दोस्तों के आई़डी पर अश्लील तस्वीरें भेज दी गईं।
फिर युवती के दोस्तों और पहचान वालों ने उसे उन तस्वीरों के बारे में बताया। युवती को लगा कि यह किसी तरह का ट्रैप है और उसे जबरन फंसाया जा रहा है। उसने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस से की और पूरी बात बताई।
साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी के आईडी की जांच की और लड़की की तरफ से मैसेज दिया कि वह पैसे देने के लिए तैयार है। लेकिन, शायद जालसाज को भनक लग गई कि पुलिस में शिकायत हो गई है, इसलिए उसने कोई जवाब नहीं दिया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।




