Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ के समता मूलक चौराहे पर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस तमाशबीन नजर आई।

By admin · May 24, 2024 · 1 min read

यह तस्वीर बीच सड़क पर हो रही मारपीट की है। - Dainik Bhaskar
यह तस्वीर बीच सड़क पर हो रही मारपीट की है।

लखनऊ के समता मूलक चौराहे पर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस तमाशबीन नजर आई। घटना शुक्रवार रात 10 बजे की है। महिंद्रा SUV 300 और आई 10 कार आपस में टकरा गई। इस दौरान आपस में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। SUV 300 कार सवार लोगों ने कार से उतरकर आई 10 से जा रहे युवक को पीटने लगे। तब आवाजाही कर रहे लोगों ने झगड़े को शांत कराया।

सड़क पर लगी वाहनों की कतार

बीच सड़क पर करीब 15 मिनट तक विवाद चलता रहा। इससे वाहनों का दबाव बढ़ने से कतार लग गई। मारपीट के बाद महिंद्रा SUV 300 कार सवार लोग मौके से भागने लगे। इस दौरान दूसरे पक्ष के युवक ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया।तस्वीर बीच सड़क पर मारपीट होने से लगी वाहनों के कतार की है।

तस्वीर बीच सड़क पर मारपीट होने से लगी वाहनों के कतार की है।

और खबरें