Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के गोमती नगर इलाके में गुरुवार को एक सड़क धंस गई। यह सड़क हुसडिया चौराहे से पत्रकार पुरम की ओर जाती है।

By admin · May 24, 2024 · 1 min read

गोमतीनगर में पावर केबल डालते समय सड़क धंस गई। - Dainik Bhaskar
गोमतीनगर में पावर केबल डालते समय सड़क धंस गई।

लखनऊ के गोमती नगर इलाके में गुरुवार को एक सड़क धंस गई। यह सड़क हुसडिया चौराहे से पत्रकार पुरम की ओर जाती है। किसी भी राहगीर को नुकसान नहीं हुआ है। घटना का बाद लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। विभाग की तरफ से बताया गया कि सड़क पाइप डालने का काम चल रहा था। अचानक से सड़क धंस गई।

केबल डालने का काम किया जा रहा था। इसके लिए सड़क की खुदाई की गई थी।
केबल डालने का काम किया जा रहा था। इसके लिए सड़क की खुदाई की गई थी।
हुसडिया चौराहे से पत्रकार पुरम जाने वाली सड़क करीब 20 फीट तक धंस गई है।
हुसडिया चौराहे से पत्रकार पुरम जाने वाली सड़क करीब 20 फीट तक धंस गई है।
नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क धंसने के कारणों की जांच की।
नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क धंसने के कारणों की जांच की।

पानी का रिसाव हो रहा था

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सड़क के नीचे से पानी की पाइप-लाइन गई है। पानी का रिसाव हो रहा था। जिसके कारण सड़क बैठ गई। लोगों ने बताया कि पहले सड़क थोड़ी ही दूर में धंसी थी। बाद में बड़ा गड्ढा सा हो गया। मौके पर नगर निगम के कर्मचारियों के साथ एसडीएम ने पहुंचकर निरीक्षण किया। नगर निगम की टीम सीवर चेंबर को चेक की। ताकि सड़क को बनाने का काम जल्द कराया जा सके। लखनऊ में इससे पहले भी सड़क धंसने के मामले सामने आए।

जानते हैं पहले कब धंसी सड़क

3 मार्च 2024

मार्च 2024 में लखनऊ के विकास नगर के सेक्टर 4 में सड़क धंस गई थी। यदुवंश क्लीनिक के पास सड़क धंसने से 20 फिट गहरा और 20 फिट चौड़ा गड्ढा हो गया था। गड्ढे की चपेट में आने से कार सवार भी फंसा था। मुश्किल से उसे बाहर निकाला जा सका था।

3 जुलाई 2023

लखनऊ के बलरामपुर अस्तपाल के पास से जाने वाली सड़ भी 3 जुलाई 2023 में धंसी थी। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई थी। इस दौरान कार सवार लोगों को निकाला गया था।

28 नवंबर 2022

लखनऊ के विकास नगर में पावर हाउस की ओर जाने वाली सड़क शंकर जी मंदिर के पास धंस गई थी।

और खबरें