div class=”d1172d9b”
div class=”edd8d071″div
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
उसने इस शर्मनाक हरकत का वीडियो भी बनाया। मजदूर ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। घटना दुबग्गा इलाके की है। पुलिस ने आरोपी संजू उर्फ संजय मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 2 जून यानी कल की है, लेकिन वीडियो आज सामने आया।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″यह आरोपी संजय मौर्य है। इसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।div
divdiv
पीड़ित बोला- थका लगी थी कुछ समझ नहीं आया
घटना को लेकर पीड़ित क कहना है कि गुम्मा-अद्धा लोड़िंग का काम करते हैं। गर्मी इतनी थी की छाया देखकर हम सो गए। थकान इतनी लगी थी की हमें कुछ पता ही नहीं चला की कौन क्या कर रहा है। उससे हमारी पहले से भी कोई दुश्मनी नहीं है। उसे पेशाब ही करना था तो इतना बड़ा मैदान पड़ा था कहीं भी कर सकता था। लेकिन बदतमीजी इतनी की चेहरे पर पेशाब कर दिया।
पत्नी ने कहा-वीडियो देखे तब पता चला
जिस दौरान घटना हुई उस समय पीड़ित की पत्नी बहन से मिलने हॉस्पिटल गई थी। वह कहती हैं कि बेटे ने पहले पिता के बारे में पूछा इसके बाद मोबाइल पर वीड़ियो दिखाया। मैं घबराए गई। तुरंत अस्पताल से भागते हुए घर आई। पूछी तो पति को किसी तरह की जानकारी नहीं थी। तब मैं भागते-भागते थाने पर गई और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस हमारी मदद कर रही है। उसे उठाकर थाने ले गई है।
पीड़ित-आरोपी परिचित हैं
DCP वेस्ट दुर्गेश कुमार ने बताया- दुबग्गा क्षेत्र के छंदोइया खेड़ा गांव में एक सरकारी जमीन है। पीड़ित और आरोपी दोनों परिचित हैं। गिट्टी तोड़ने का काम करते हैं। रविवार को गिट्टी तोड़ने के बाद दोनों ने शराब पी। फिर, वहीं खाली जमीन पर लेट गए।
थोड़ी देर बाद संजू ने उनके चेहरे पर पेशाब कर दिया। इसके बाद दोनों में कहासुनी भी हुई। पीड़ित की पत्नी ने थाने पर FIR दर्ज करवाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″DCP वेस्ट दुर्गेश कुमार ने बताया-पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।div
divdiv
मध्य प्रदेश के सीधी में हुआ था पेशाब कांड
पिछले साल जुलाई में मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भी ऐसी घटना सामने आई थी। भाजपा कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला ने नशे में धुत होकर आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब कर दी थी। इसका वीडियो भी सामने आया था।
मेरठ यूनिवर्सिटी के छात्र के मुंह पर पेशाब की:7 दोस्तों ने किडनैप किया; बाल पकड़कर पीटा
div class=”f3e032cb “
मेरठ में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के एक छात्र के साथ उसके दोस्तों ने बेरहमी से मारपीट की। उसके सिर और चेहरे पर पेशाब की। छात्र पर पेशाब पीने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाया। इसे वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़ित छात्र को ब्लैकमेल करने लगे।



